Sachin Tendulkar suggestion change the ipl rules: सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से कुछ आईपीएल नियमों को बदलने की मांग की है। उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर रूल खत्म करने के साथ ही गेंदबाजी विभाग से एक बॉलर को 5 ओवर फेंकने देने की अनुमति की भी मांग की है।
महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल के नियमों में बड़े बदलाव की मांग की है, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर रूल को हटाना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस नियम ने गेम को बल्लेबाजों के पक्ष में बहुत ज्यादा झुका दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से 20 ओवर में से एक गेंदबाज को पांच ओवर की अनुमति देने को भी कहा है। आइये आपको भी बताते हैं कि सचिन ने कौन से नियम बदलने की मांग की है?
आईपीएल 2023 से पहले लाया गया था इम्पैक्ट प्लेयर रूल
आईपीएल 2023 से पहले लाया गया इम्पैक्ट प्लेयर रूल टीमों को मैच के दौरान किसी भी स्टेज पर शुरुआती प्लेइंग इलेवन के किसी खिलाड़ी को पांच सब्स्टीट्यूट में से किसी एक से बदलने की इजाजत देता है। हालांकि यह इनोवेशन टैक्टिकल फ्लेक्सिबिलिटी जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन यह खिलाड़ियों और एक्सपर्ट्स के बीच बहस का विषय बना हुआ है।
‘इम्पैक्ट प्लेयर को खत्म करने की जरूरत’
Sachin Tendulkar suggestion change the ipl rules: सचिन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो अवार्ड्स के दौरान साफ किया कि वह इस नियम के फैन नहीं हैं। मुझे लगता है कि कुछ चीजें हैं, जो मैं पर्सनली कह सकता हूं, मुझे लगता है कि इम्पैक्ट प्लेयर को खत्म करने की जरूरत है। जब टी20 फॉर्मेट में आपको सिर्फ 20 ओवर खेलने होते हैं और फिर आप उस लाइन-अप में एक और बैटर जोड़ रहे होते हैं। जहां बॉलर्स को पहले से ही चुनौती मिल रही है, मुझे वह इम्बैलेंस लगता है। बैटिंग फ्रेंडली पिचों पर इस नियम ने बैटर्स और बॉलर्स के बीच का अंतर और बढ़ा दिया है।
पावरप्ले में भी हो बदलाव
उन्होंने कहा कि फील्ड रिस्ट्रिक्शन वाले छह ओवर के पावरप्ले में रिंग के बाहर सिर्फ दो फील्डर्स को ही इजाजत है। पहले चार ओवर बैटर्स के पावरप्ले के तौर पर हों, जिसमें फील्ड रिस्ट्रिक्शन भी वही हों। इसके बाद बाकी दो पावरप्ले ओवर फील्डिंग कैप्टन को तय करने चाहिए कि वह कब लेना चाहता है। तेंदुलकर ने कहा कि लगातार दो ओवर से गेम के किसी भी स्टेज पर रिंग के बाहर एक एक्स्ट्रा फील्डर भी मिल जाएगा। तो आप (फील्डिंग साइड) गेम को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाते हैं।
सबसे अच्छा बॉलर पांच ओवर क्यों नहीं फेंक सकता?
भारत के पूर्व कप्तान ने यह भी सुझाव दिया कि एक टी20 इनिंग में एक बॉलर ज्यादा से ज्यादा चार ओवर फेंक सकता है, जिससे टीमें अपने टॉप बॉलर्स पर ज्यादा भरोसा कर सकें। उन्होंने कहा कि एक बॉलर को पांच ओवर फेंकने की इजाजत मिलनी चाहिए। क्योंकि हमेशा टीम का सबसे अच्छा बॉलर ही वह पांचवां ओवर फेंकेगा। क्या आप नहीं चाहेंगे कि वह सबसे अच्छा बॉलर ज्यादा बॉलिंग करे? टॉप बैट्समैन कभी-कभी 20 ओवर तक भी बैटिंग करते हैं तो सबसे अच्छा बॉलर पांच ओवर क्यों नहीं फेंक सकता?
Sports – Patrika | CMS


