R Ashwin prediction for IPL 2026 winner: आर अश्विन ने आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले विजेजा को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को ही विजेता बताया है।
R Ashwin prediction for IPL 2026 winner: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से रविवार शाम को होनी है। इससे पहले भारत के पूर्व ऑफ स्पिन ऑलराउंडर आर अश्विन आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले विजेता को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले में आरसीबी अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आरसीबी सिर्फ अपनी गलतियों की वजह से ही वह फाइनल हार सकती है।
बता दें कि आरसीबी ने पहले क्वालीफायर में जीटी को ही हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। लीग स्टेज में आरसीबी ने खेले गए 14 मुकाबलों में से 9 में जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल शीर्ष स्थान हासिल किया था। जबकि इतनी जीत के साथ ही जीटी दूसरे स्थान पर रही थी। क्वालीफायर-1 में हारने के बाद वह क्वालीफायर-2 राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में पहुंची है।
‘आरसीबी प्रबल दावेदार’
जियोहॉटस्टार से बाचीत में अश्विन ने कहा कि जीटी अपने होम ग्राउंड पर खेल रही है और उन्होंने वहां दबदबा बनाया है। यह कुछ ऐसा है, जो वास्तव में उन्हें फाइनल में जाने के लिए अतिरिक्त जोश देगा। लेकिन, आरसीबी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह पहले बल्लेबाजी करती है या फिर गेंदबाजी। यह उनका फाइनल है। वह प्रबल दावेदार है। आरसीबी को बस पूरे सीजन की तरह ही आक्रामक क्रिकेट खेलनी चाहिए।
पाटीदार ने खेली थी 93 रनों की तूफानी पारी
पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी का प्रदर्शन जोरदार रहा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 254 रन लगाए थे। टीम की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली थी। रजत ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 9 छक्के लगाए थे।
महज 162 पर ढेर हो गई थी जीटी
वहीं, विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि क्रुणाल पंड्या ने भी 28 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया था। हालांकि, इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की पूरी टीम सिर्फ 162 रनों पर ढेर हो गई थी। टीम की ओर से राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 68 रन बनाए थे, जबकि शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे।
Sports – Patrika | CMS





Hear their thoughts and their excitement ahead of…