Nothing Phone: स्मार्टफोन के बाजार में अपनी अनोखी डिजाइन और लुक के लिए पहचानी जाने वाली कंपनी Nothing अपने नए फोन Nothing Phone 4a Pro को लेकर काफी चर्चा में है। कंपनी की अधिकारिक जानकारी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सामने आए फीचर्स के अनुसार यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट (20,000 – 40,000) में कई प्रीमियम सुविधाओं के साथ आता है। फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका Glyph Matrix डिजाइन और कैमरा सेटअप है। इसके अलावा कंपनी ने परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर अपडेट पर भी ध्यान दिया है।
Nothing Phone 4a Pro Camera: 140x अल्ट्रा जूम कैमरा और डिजाइन में बदलाव
इसमें ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50MP का Sony LYT-700C कैमरा OIS के साथ आता है। इसके साथ ही 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है जो 140x अल्ट्रा जूम तक सपोर्ट करता है। साथ ही 120° का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। फोन का बैक पैनल मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आता है और कंपनी के मुताबिक इसकी मोटाई लगभग 7.95 mm है। फोन के पीछे मौजूद Glyph Matrix LED सिस्टम नोटिफिकेशन को अलग और आकर्षक तरीके से दिखाता है।
Nothing Phone 4a Pro Features: AI और प्रोसेसर
फोन में Google Gemini (गूगल जेमिनी) और ChatGPT (चैट जीपीटी) जोड़ने के साथ AI फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने Essential Space नाम का फीचर भी जोड़ा है, जो यूजर को नोट्स, आइडिया और टास्क को व्यवस्थित रखने में मदद करता है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 (क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जनरेशन 4) प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें 8-कोर CPU है जिसकी स्पीड 2.8GHz तक जाती है और 4nm प्रोसेस पर आधारित है।
Nothing Phone 4a Pro Display OR Update: डिस्प्ले
Nothing Phone 4a Pro में 17.34 cm (लगभग 6.83 इंच) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 144Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और लगभग 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन की स्क्रीन में पतले बेजल दिए गए हैं। फोन में Nothing OS मिलता है जो Android (एंड्रॉइड) 16 पर आधारित है। कंपनी ने इसमें 3 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। साथ ही फोन में IP65 रेटिंग दी गई है जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।
Nothing Phone 4a Pro Specs: स्पेक्स और फीचर्स
- प्रोसेसर- Snapdragon 7 Gen 4
- डिस्प्ले- 17.34cm AMOLED, 144Hz
- ब्राइटनेस- 5000 निट्स पीक
- कैमरा- 50MP मेन + 50MP टेलीफोटो + 120° अल्ट्रा वाइड
- जूम- 140x अल्ट्रा जूम
- सॉफ्टवेयर- Nothing OS (Android 16)
- अपडेट- 3 साल OS + 6 साल सिक्योरिटी
- डिजाइन- मेटल यूनिबॉडी, Glyph Matrix
- मोटाई- लगभग 7.95mm
- वॉटर रेजिस्टेंस- IP65
Nothing 4a Pro Price In India: कीमत
भारत में Nothing Phone 4a Pro को कई स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब ₹39,999 रखी गई है। वहीं फोन का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग ₹42,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब ₹45,999 बताई जा रही है।


