गयाजी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में एक शादी समारोह उस वक्त रणक्षेत्र में बदल गया, जब दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि जयमाल के समय फायरिंग की गई, वहीं विदाई के वक्त दोबारा हमला कर लूटपाट और महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। मामले को लेकर थाने में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। पुलिस जांच में जुट गई है। सूत्रों का कहना है कि गांव में दो अलग अलग जातियों की बारात आई थी। दोनों बाराती एक ही रास्ते से लड़की वाले के घर किनोर जा रहे थे। इसी बीच एक पक्ष के बारातियों ने दूसरे पक्ष के बारातियों को पीछे हटने व खुद को आगे निकलने की बात कही। बस इतनी सी बात को लेकर दोनों पक्षो के बीच कहासुनी हुई फिर मारपीट और फिर जयमाल में मारपीट व फायरिंग हुई। यही नहीं सुबह और भी माहौल खराब हो गया। एक पक्ष के युवक दूसरे पक्ष के घर से लड़की की विदाई जब हो रही थी तो जानलेवा हमला बोल दिया। जमकर दोनों के बीच लाठी डंडे व रॉड चले। जिस गाड़ी से लड़की की विदाई हो रही थी उसे चकनाचूर कर दिया। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए जयमाला में पहुंचे गांव के लोगों ने शुरू की गाली-गलौज, फायरिंग भी की पीड़िता धर्मशीला देवी ने बताया कि उनकी बेटी नीतू कुमारी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 10 बजे जयमाल का समय था। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवक अचानक पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि हरेराम कुमार, हरेकृष्ण कुमार और अभिषेक कुमार ने मौके पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही शादी में अफरातफरी मच गई। लोग जब जुटे तो आरोपी वहां से भाग निकले। परिवार के लोग किसी तरह शादी की रस्में पूरी कराने में जुट गए। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह, जब विदाई और सिंदूरदान का समय चल रहा था, उसी दौरान आरोपी फिर से अपने अन्य साथियों के साथ पहुंच गए। इस बार उनका इरादा और आक्रामक था। ‘आरोपी घर में घुसे, शादी में दिए सामान लूटने की कोशिश की’ धर्मशीला देवी के अनुसार, आरोपी घर में घुस आए और शादी में दिए गए सामान को लूटने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इसी दौरान लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि मौके का फायदा उठाकर गले से सोने का मंगलसूत्र और टीका भी छीन लिया गया। इतना ही नहीं, बारात में आए वाहनों पर भी हमला किया गया। ईंट-पत्थर से गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। कई बारातियों को भी चोट लगने की बात सामने आई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। गांव की ही बेबी देवी ने भी दर्ज कराई शिकायत इसी मामले में गांव की ही बेबी देवी ने भी अलग से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि विदाई के बाद सुबह करीब साढ़े सात बजे आरोपी उनके घर में घुस आए। लाठी-डंडा और हथियार के साथ पहुंचे आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। बाल पकड़कर जमीन पर गिराया गया और गला दबाने की कोशिश की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया गया और कपड़े फाड़ दिए गए। बेबी देवी ने बताया कि उनके पति को भी लाठी से मारा गया, जिससे उनके हाथ में अंदरूनी चोट आई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इस पूरे मामले पर फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। देर रात केस दर्ज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गयाजी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में एक शादी समारोह उस वक्त रणक्षेत्र में बदल गया, जब दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि जयमाल के समय फायरिंग की गई, वहीं विदाई के वक्त दोबारा हमला कर लूटपाट और महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। मामले को लेकर थाने में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। पुलिस जांच में जुट गई है। सूत्रों का कहना है कि गांव में दो अलग अलग जातियों की बारात आई थी। दोनों बाराती एक ही रास्ते से लड़की वाले के घर किनोर जा रहे थे। इसी बीच एक पक्ष के बारातियों ने दूसरे पक्ष के बारातियों को पीछे हटने व खुद को आगे निकलने की बात कही। बस इतनी सी बात को लेकर दोनों पक्षो के बीच कहासुनी हुई फिर मारपीट और फिर जयमाल में मारपीट व फायरिंग हुई। यही नहीं सुबह और भी माहौल खराब हो गया। एक पक्ष के युवक दूसरे पक्ष के घर से लड़की की विदाई जब हो रही थी तो जानलेवा हमला बोल दिया। जमकर दोनों के बीच लाठी डंडे व रॉड चले। जिस गाड़ी से लड़की की विदाई हो रही थी उसे चकनाचूर कर दिया। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए जयमाला में पहुंचे गांव के लोगों ने शुरू की गाली-गलौज, फायरिंग भी की पीड़िता धर्मशीला देवी ने बताया कि उनकी बेटी नीतू कुमारी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 10 बजे जयमाल का समय था। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवक अचानक पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि हरेराम कुमार, हरेकृष्ण कुमार और अभिषेक कुमार ने मौके पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही शादी में अफरातफरी मच गई। लोग जब जुटे तो आरोपी वहां से भाग निकले। परिवार के लोग किसी तरह शादी की रस्में पूरी कराने में जुट गए। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह, जब विदाई और सिंदूरदान का समय चल रहा था, उसी दौरान आरोपी फिर से अपने अन्य साथियों के साथ पहुंच गए। इस बार उनका इरादा और आक्रामक था। ‘आरोपी घर में घुसे, शादी में दिए सामान लूटने की कोशिश की’ धर्मशीला देवी के अनुसार, आरोपी घर में घुस आए और शादी में दिए गए सामान को लूटने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इसी दौरान लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि मौके का फायदा उठाकर गले से सोने का मंगलसूत्र और टीका भी छीन लिया गया। इतना ही नहीं, बारात में आए वाहनों पर भी हमला किया गया। ईंट-पत्थर से गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। कई बारातियों को भी चोट लगने की बात सामने आई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। गांव की ही बेबी देवी ने भी दर्ज कराई शिकायत इसी मामले में गांव की ही बेबी देवी ने भी अलग से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि विदाई के बाद सुबह करीब साढ़े सात बजे आरोपी उनके घर में घुस आए। लाठी-डंडा और हथियार के साथ पहुंचे आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। बाल पकड़कर जमीन पर गिराया गया और गला दबाने की कोशिश की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया गया और कपड़े फाड़ दिए गए। बेबी देवी ने बताया कि उनके पति को भी लाठी से मारा गया, जिससे उनके हाथ में अंदरूनी चोट आई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इस पूरे मामले पर फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। देर रात केस दर्ज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


