GGU में एक साथ 12 कर्मचारियों का तबादला, 32 विभागों के पेपर लीक की आशंका, मचा हड़कंप

GGU में एक साथ 12 कर्मचारियों का तबादला, 32 विभागों के पेपर लीक की आशंका, मचा हड़कंप

GGU Paper Leak: बिलासपुर जिले के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (जीजीयू) में संचालित समर्थ पोर्टल के आईडी-पासवर्ड लीक होने की आशंका और गोपनीय दस्तावेजों के कथित रूप से सार्वजनिक होने के मामले में गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रबंधन को सौंप दी है।

पांच सदस्यीय समिति को सात दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। शनिवार शाम समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी, हालांकि रिपोर्ट की सामग्री अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। इसी बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न विभागों में लंबे समय से पदस्थ 12 कर्मचारियों का स्थानांतरण कर उन्हें दूसरे विभागों में पदस्थ कर दिया है। इस प्रशासनिक फैसले को लेकर परिसर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार स्थानांतरित किए गए कुछ कर्मचारियों को समर्थ पोर्टल के आईडी और पासवर्ड संबंधी जानकारी भी उपलब्ध थी।

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय 32 विभागों के प्रश्नपत्र भी लीक होने की आशंका…!

हाल ही में समर्थ पोर्टल के माध्यम से 32 विभागों से संबंधित प्रश्नपत्रों, विद्यार्थियों के रिकॉर्ड तथा विश्वविद्यालय के अन्य गोपनीय दस्तावेजों के लीक होने की शिकायत सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जांच समिति गठित की थी। हालांकि अभी तक जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों को सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट सौंपे जाने के साथ ही कर्मचारियों के तबादलों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

इनका किया स्थानांतरण

प्रो. मनीष श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुताबिक, समर्थ पोर्टल के आईडी-पासवर्ड लीक मामले में गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट बंद लिफाफे में प्रस्तुत की है। अभी रिपोर्ट में क्या है, इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। सक्षम अधिकारी रिपोर्ट के अवलोकन के बाद आगे का निर्णय लेंगे।

अधिकारियों के अगले फैसले पर टिकी नजर

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल के आईडी-पासवर्ड और गोपनीय दस्तावेजों के कथित लीक मामले की जांच रिपोर्ट समिति ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को सौंप दी है। हालांकि रिपोर्ट के निष्कर्ष अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन इसके बीच 12 कर्मचारियों के तबादले ने मामले को और चर्चा में ला दिया है। अब सभी की नजर सक्षम अधिकारियों के अगले फैसले पर टिकी है, जो रिपोर्ट के अध्ययन के बाद लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *