10 सर्कुलर रोड मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित:पूर्व सीएम राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस; आरजेडी बोली- ये ओछी राजनीति है

10 सर्कुलर रोड मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित:पूर्व सीएम राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस; आरजेडी बोली- ये ओछी राजनीति है

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 20 साल पुराना सरकारी बंगला ’10 सर्कुलर रोड’ खाली करना होगा। सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने उन्हें पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास तत्काल खाली करने को कहा है। विभाग की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि यह आवास अब मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव-2025 के बाद ही राबड़ी देवी को नया 39 हार्डिंग रोड बंगला आवंटित किया गया था। लालू परिवार वर्ष 2005 से 10 सर्कुलर रोड’ बंगला में रह रहा है। बीते 6 महीने में राबड़ी देवी से 2-3 बार आग्रह किया गया कि वो नये आवंटित बंगला 39 हार्डिंग रोड में जाएं। पर अब तक आवास नहीं छोड़ा है। 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित भवन निर्माण विभाग के अनुसार, विभागीय आदेश संख्या-122 दिनांक 25 नवंबर 2025 के तहत नेता प्रतिपक्ष के लिए 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था।यह आवास राबड़ी देवी के नाम पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक उन्होंने पूर्व से आवंटित 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं किया है। तत्काल खाली करने का अनुरोध संयुक्त सचिव-सह-भू संपदा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राबड़ी देवी 39 हार्डिंग रोड स्थित नए आवास का अधिग्रहण करें और 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास तत्काल खाली करें। पत्र में यह भी लिखा गया है कि इस प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकार की मंजूरी प्राप्त है। वहीं, भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि 10 सर्कुलर रोड बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है, इसलिए विभाग ने राबड़ी देवी को फिर से नोटिस जारी किया है। राजद बोला- राबड़ी देवी को अपमानित कर रहे राबड़ी आवास खाली करने के नोटिस पर राजनीतिक तेज हो गई है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, आवंटन किए हुए लगभग 20 साल से ज्यदा हो गया, लेकिन अब किसी अन्य के नाम से आवंटन किया गया है। सवाल ये उठता है कि ऐसे कौन सी परिस्थिति आ गई। विधान परिषद में राबड़ी देवी जब खुद नेता प्रतिपक्ष है। दो-दो पूर्व सीएम 10 सर्कुलर रोड आवास में रहते हैं। सत्ता की हनक दिखाना चाहते हैं सत्ता पक्ष के लोग। राबड़ी देवी और राजद को अपमानित करने के लिए किसी को आवंटित किया गया है। ये ओछी राजनीति है, घृणित राजनीति है। सत्ता का आना जाना लगा रहता है। ये लोग राबड़ी देवी को आप अपमानित करना चाहते हैं। अब तो कोई दरवाजा भी खटखटाया नहीं जा सकता, क्योंकि अब इंसाफ मिलता नहीं है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 20 साल पुराना सरकारी बंगला ’10 सर्कुलर रोड’ खाली करना होगा। सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने उन्हें पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास तत्काल खाली करने को कहा है। विभाग की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि यह आवास अब मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव-2025 के बाद ही राबड़ी देवी को नया 39 हार्डिंग रोड बंगला आवंटित किया गया था। लालू परिवार वर्ष 2005 से 10 सर्कुलर रोड’ बंगला में रह रहा है। बीते 6 महीने में राबड़ी देवी से 2-3 बार आग्रह किया गया कि वो नये आवंटित बंगला 39 हार्डिंग रोड में जाएं। पर अब तक आवास नहीं छोड़ा है। 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित भवन निर्माण विभाग के अनुसार, विभागीय आदेश संख्या-122 दिनांक 25 नवंबर 2025 के तहत नेता प्रतिपक्ष के लिए 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था।यह आवास राबड़ी देवी के नाम पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक उन्होंने पूर्व से आवंटित 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं किया है। तत्काल खाली करने का अनुरोध संयुक्त सचिव-सह-भू संपदा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राबड़ी देवी 39 हार्डिंग रोड स्थित नए आवास का अधिग्रहण करें और 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास तत्काल खाली करें। पत्र में यह भी लिखा गया है कि इस प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकार की मंजूरी प्राप्त है। वहीं, भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि 10 सर्कुलर रोड बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है, इसलिए विभाग ने राबड़ी देवी को फिर से नोटिस जारी किया है। राजद बोला- राबड़ी देवी को अपमानित कर रहे राबड़ी आवास खाली करने के नोटिस पर राजनीतिक तेज हो गई है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, आवंटन किए हुए लगभग 20 साल से ज्यदा हो गया, लेकिन अब किसी अन्य के नाम से आवंटन किया गया है। सवाल ये उठता है कि ऐसे कौन सी परिस्थिति आ गई। विधान परिषद में राबड़ी देवी जब खुद नेता प्रतिपक्ष है। दो-दो पूर्व सीएम 10 सर्कुलर रोड आवास में रहते हैं। सत्ता की हनक दिखाना चाहते हैं सत्ता पक्ष के लोग। राबड़ी देवी और राजद को अपमानित करने के लिए किसी को आवंटित किया गया है। ये ओछी राजनीति है, घृणित राजनीति है। सत्ता का आना जाना लगा रहता है। ये लोग राबड़ी देवी को आप अपमानित करना चाहते हैं। अब तो कोई दरवाजा भी खटखटाया नहीं जा सकता, क्योंकि अब इंसाफ मिलता नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *