2 जून को औरंगाबाद पहुंचेंगे सीएम सम्राट चौधरी:बभंडीह खेल मैदान में सहयोग शिविर में शामिल होंगे, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

2 जून को औरंगाबाद पहुंचेंगे सीएम सम्राट चौधरी:बभंडीह खेल मैदान में सहयोग शिविर में शामिल होंगे, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगामी 2 जून को औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड स्थित बभंडीह खेल मैदान में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक महकमे में उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार की देर शाम जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने बभंडीह खेल मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थल चयन के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, हेलीपैड निर्माण, मंच निर्माण तथा सहयोग शिविर के लिए लगाए जाने वाले स्टॉलों की व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। शनिवार सुबह से ही मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां और तेज हो गईं। जिले के कई वरीय अधिकारी तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी बभंडीह खेल मैदान पहुंचे और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित किया तथा मंच, वीआईपी बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग और आम लोगों के लिए आवश्यक सुविधाओं की रूपरेखा तय की। सहयोग शिविर में लोगों की समस्याओं का किया जाएगा ऑन स्पॉट समाधान जानकारी के अनुसार 2 जून को घेउरा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन होना है। इस शिविर की तैयारी पहले से चल रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थल में बदलाव करते हुए इसे बभंडीह खेल मैदान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहयोग शिविर का अवलोकन करेंगे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे तथा सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह पहला औरंगाबाद दौरा होगा। ऐसे में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन को बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगामी 2 जून को औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड स्थित बभंडीह खेल मैदान में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक महकमे में उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार की देर शाम जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने बभंडीह खेल मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थल चयन के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, हेलीपैड निर्माण, मंच निर्माण तथा सहयोग शिविर के लिए लगाए जाने वाले स्टॉलों की व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। शनिवार सुबह से ही मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां और तेज हो गईं। जिले के कई वरीय अधिकारी तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी बभंडीह खेल मैदान पहुंचे और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित किया तथा मंच, वीआईपी बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग और आम लोगों के लिए आवश्यक सुविधाओं की रूपरेखा तय की। सहयोग शिविर में लोगों की समस्याओं का किया जाएगा ऑन स्पॉट समाधान जानकारी के अनुसार 2 जून को घेउरा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन होना है। इस शिविर की तैयारी पहले से चल रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थल में बदलाव करते हुए इसे बभंडीह खेल मैदान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहयोग शिविर का अवलोकन करेंगे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे तथा सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह पहला औरंगाबाद दौरा होगा। ऐसे में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन को बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *