हाथरस में शराब के नशे में युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा:करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा, स्कूटी की मांग पर मां से झगड़ा

हाथरस में शराब के नशे में युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा:करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा, स्कूटी की मांग पर मां से झगड़ा

हाथरस के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के जोगिया गांव में एक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। करंट लगने से वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर थी। यह घटना बुधवार रात्रि 1:00 बजे की है। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगिया का 27 वर्षीय भीमसेन चांदी के आभूषण बनाने का काम करता है। वह अभी अविवाहित है। परिवार के मुताबिक कल वह शराब के नशे में था। वह कई दिन से धनतेरस पर स्कूटी दिलाने की मांग कर रहा था। इसी बात पर बुधवार को उसका मां से झगड़ा हुआ था। परिवार के मुताबिक, युवक रात करीब 1 बजे घर के पास लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। इस दौरान वह बिजली की लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप झुलस गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *