त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संचालन में दो अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हैं। इससे मुंबई और गोरखपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन नवंबर में दो-दो दिन दोनों दिशाओं में चलेगी। इसमें स्लीपर श्रेणी के कोच भी होंगे, लेकिन उन्हें अनारक्षित रखा जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 09083 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 1 और 8 नवंबर को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा और सवाई माधोपुर होते हुए अगले दिन आगरा के ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती होते हुए शाम 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से रात 10:45 बजे चलेगी ट्रेन वापसी में ट्रेन नंबर 09084 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 2 और 9 नवंबर को रात 10:45 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला और आगरा के ईदगाह स्टेशन होते हुए सवाई माधोपुर और कोटा पहुंचेगी। इसके बाद रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, पालघर और बोरीवली होते हुए तीसरे दिन दोपहर 1:35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। 22 कोच के साथ चलेगी ट्रेन रेलवे के अनुसार, ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 8 सामान्य, 11 स्लीपर, एक पैंट्री कार और दो एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं। स्लीपर के सभी कोच भी अनारक्षित होंगे। त्योहार के दौरान इससे मुंबई और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

