हरितालिका तीज के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ:100 से ज्यादा पंडालों में विराजेंगे गणपति, घरों में भी होगी विघ्नहर्ता की स्थापना

हरितालिका तीज के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ:100 से ज्यादा पंडालों में विराजेंगे गणपति, घरों में भी होगी विघ्नहर्ता की स्थापना

सिवनी में सोमवार को हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व एक साथ मनाया जा रहा है। हरितालिका तीज के लिए महिलाओं ने देर रात से निर्जला व्रत रखा है। वे भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर रही हैं। गणेश चतुर्थी के साथ ही शहर और जिलेभर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव शुरू हो गया है। शहर में 100 से ज्यादा सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। बड़ी संख्या में परिवार अपने घरों में भी विधि-विधान से गणपति की स्थापना करेंगे। दोनों पर्व एक साथ दो बड़े पर्व एक साथ होने से सोमवार को सिवनी के बाजारों में सुबह से ही रौनक रही। लोग गणेश स्थापना के लिए फूल-माला, पूजा का सामान, धूप-अगरबत्ती, फल, प्रसाद और सजावट की चीजें खरीदने बाजार पहुंचे। शहर के मुख्य बाजारों के अलावा कई जगहों पर गणेश प्रतिमाओं की अस्थायी दुकानें भी लगी हैं। यहां छोटे घरेलू गणपति से लेकर बड़े पंडालों के लिए प्रतिमाएं मिल रही हैं। बच्चों में गणेश प्रतिमाओं को लेकर खास उत्साह दिखा। सुबह से प्रतिमाएं लेने पहुंचे श्रद्धालु मूर्तिकारों के लिए सोमवार का दिन सबसे व्यस्त रहा। सुबह से ही श्रद्धालु और गणेशोत्सव समितियां प्रतिमाएं लेने पहुंचती रहीं। कई जगहों पर लोग ढोल-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमाएं अपने घरों और पंडालों तक ले जाते दिखे। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सार्वजनिक समितियां प्रतिमा स्थापना के साथ पंडालों की आखिरी तैयारियों और बिजली की सजावट को पूरा करने में लगी रहीं। बाजार में महिलाओं ने की खरीदारी हरितालिका तीज की पूजा के लिए भी बाजारों में महिलाओं की भीड़ दिखी। फल-फूल, पूजा का सामान और श्रृंगार की चीजों की मांग बढ़ गई है। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि मांगती हैं। कई जगहों पर सामूहिक पूजा की तैयारियां भी की गई हैं। गणेश उत्सव की अन्य तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *