Australia announce ODI and T20I team: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में दो नए चेहरों को टीम में शामिल किया गया है। जबकि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को टेस्ट मैचों की तैयारी के चलते बाहर रखा गया है।
Australia announce ODI and T20I team: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टी20 और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई खास खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। अनुभवी पेसर पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड सभी को ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर रखा गया है, क्योंकि वे न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। आठ मैचों के लिए टीम में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आईसीसी मेन्स अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के पूर्व स्टार महली बियर्डमैन और ओलिवर पीक को युवा ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स और लियाम स्कॉट के साथ 14 खिलाड़ियों की वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि निखिल चौधरी और जोएल डेविस, लैकलन शॉ और सैम हार्पर अगली सीरीज़ के लिए टी20 टीम में नए चेहरों में शामिल हैं।
नाथन एलिस भी नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज
ऑस्ट्रेलियाई टीम 13 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ आठ व्हाइट-बॉल मैच (तीन ODI और पांच T20I) खेलेगी। बताया जा रहा है कि पेसर नाथन एलिस भी वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह सितंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगी चोट से उबर रहे हैं। टेस्ट स्टार ट्रैविस हेड, मैथ्यू रेनशॉ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस और कूपर कोनोली वनडे सीरीज खेलने के बाद इंग्लैंड के टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के सबसे पुराने विरोधी का सामना करने के लिए कई नए चेहरों को टीम में शामिल किया गया है।
‘कई खिलाड़ियों के पास काबिलियत दिखाने का शानदार मौका’
ऑस्ट्रेलिया के सेलेक्शन चेयरमैन जॉर्ज बेली ने बताया कि वनडे और टी20 मैचों कई खिलाड़ियों के पास बहुत मजबूत टीम के खिलाफ अपनी काबिलियत दिखाने का शानदार मौका है। लियाम स्कॉट वनडे टीम में वापस आ गए हैं और हम इस बात से बहुत उत्साहित हैं कि वह हर मौके से सीखते हैं। ऑस्ट्रेलिया ए के लिए महली बियर्डमैन का हालिया प्रदर्शन शानदार था और हम वनडे और टी20 फॉर्मेट में नेशनल टीम में उनकी वापसी के लिए बहुत उत्साहित हैं। वहीं, लैची शॉ एक बहुत टैलेंटेड क्रिकेटर हैं और हमें यह भी लगता है कि वे तेजी से आगे बढ़ेंगे और उनका खेल दमदार है। सैम हार्पर ने घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जेक (फ्रेजर-मैकगर्क) और मिच (ओवेन) टी20 टीम में वापस आ गए हैं।
ODI और T20I सीरीज का शेड्यूल
पहला ODI: 13 नवंबर, पर्थ
दूसरा ODI: 15 नवंबर, एडिलेड
तीसरा ODI: 18 नवंबर, होबार्ट
पहला T20I: 21 नवंबर, मेलबर्न
दूसरा T20I: 24 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
तीसरा T20I: 27 नवंबर, ब्रिस्बेन
चौथा T20I: 29 नवंबर, सिडनी
पांचवां T20I: 2 दिसंबर, कैनबरा
ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, एडम ज़म्पा।
ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, टिम डेविड, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर, स्पेंसर जॉनसन, मिच ओवेन, लैकलन शॉ, एडम ज़म्पा।
Sports – Patrika | CMS


AUSTRALIA ODI & T20I SQUAD vs ENGLAND: