तालाब में डूबने से किशोर की मौत:घंटों मशक्कत के बाद निकाला गया शव, साथी के साथ करेमुआ का साग तोड़ने गया था

तालाब में डूबने से किशोर की मौत:घंटों मशक्कत के बाद निकाला गया शव, साथी के साथ करेमुआ का साग तोड़ने गया था

प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में एक तालाब में डूबने से 15 साल के किशोर की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 11 बजे गड़वारा बाजार के राजापुर वार्ड स्थित तालाब में हुआ। घंटों की मशक्कत के बाद किशोर का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार, डंडवा वार्ड निवासी 15 वर्षीय आलोक कुमार अपने ननिहाल मदाफरपुर आया हुआ था। सोमवार को वह अपने एक साथी के साथ करेमुआ का साग तोड़ने के लिए राजापुर वार्ड के तालाब की ओर गया था। किशोर की तलाश शुरू की गई बताया जा रहा है कि साग तोड़ने के दौरान अचानक आलोक का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने के बाद वह तालाब में मौजूद जलकुंभियों में फंस गया और डूब गया। उसके साथी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और किशोर की तलाश शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक तालाब में तलाश की। घंटों की मशक्कत के बाद आलोक का शव पानी से बाहर निकाला जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही अंतू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस हादसे के बाद गांव में भी मातम का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *