हरदोई में डाक कांवड़ से लौट रहे युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, एक साथी घायल

हरदोई में डाक कांवड़ से लौट रहे युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, एक साथी घायल

हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर हुए एक सड़क हादसे में डाक कांवड़ लेकर लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक बृजमोहन (22) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगरा चौधरपुर गांव निवासी बृजमोहन अपने साथियों शिवम और सुमित (18) के साथ सोमवार को डाक कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ जलाभिषेक करने गए थे। मंगलवार दोपहर वे बाइक से वापस लौट रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर घोड़ीथर गांव के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बृजमोहन और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बृजमोहन को मृत घोषित कर दिया। फतेहगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घायल शिवम का फतेहगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। मृतक बृजमोहन के भाई आलोक ने बताया कि बृजमोहन का विवाह 10 मई 2025 को हुआ था और उनकी पत्नी पांच माह की गर्भवती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *