स्नातक द्वितीय सेमेस्टर का पंजीयन आज तक सत्र 2025-29 के छात्रों को दो दिन का मौका

स्नातक द्वितीय सेमेस्टर का पंजीयन आज तक सत्र 2025-29 के छात्रों को दो दिन का मौका

भास्कर न्यूज | पूर्णिया पूर्णिया विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के सत्र 2025-29 के द्वितीय सेमेस्टर में नामांकित विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम चयन सह सेमेस्टर पंजीयन कराने के लिए अंतिम अवसर दिया है। विश्वविद्यालय के पंजीयन कार्यालय ने पंजीयन की तिथि अंतिम रूप से बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी है। विद्यार्थी 18 और 19 सितंबर को बिना किसी शुल्क के पंजीयन करा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह तिथि अंतिम रूप से बढ़ाई गई है। पंजीयन कार्यालय की ओर से 18 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के द्वितीय सेमेस्टर में नामांकित विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थियों को अपने महाविद्यालय के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रभारी प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम चयन और सेमेस्टर पंजीयन समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को समर्थ पोर्टल पर प्रवेश कर विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम चयन के साथ सेमेस्टर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा है। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने संबंधित महाविद्यालय से संपर्क करना होगा। महाविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। डीएसडब्ल्यू प्रो. अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार पंजीयन के लिए 18 से 19 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में विद्यार्थियों से किसी प्रकार का पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित अवधि में सभी पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन पूरा कराएं, ताकि किसी विद्यार्थी का सेमेस्टर पंजीयन लंबित नहीं रहे। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम चयन सह सेमेस्टर पंजीयन की तिथि इससे पहले भी बढ़ाई गई थी। अब पंजीयन कार्यालय ने 18 सितंबर को जारी पत्र के माध्यम से दो दिनों के लिए फिर अवसर दिया है। पत्र में इसे अंतिम रूप से विस्तारित तिथि बताया गया है। इसलिए विद्यार्थियों को 19 सितंबर तक हर हाल में प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। पंजीयन कार्यालय ने पत्र की प्रतिलिपि छात्र कल्याण अध्यक्ष, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक), कुलपति के निजी सहायक और सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ को भी भेजी है। भास्कर न्यूज | पूर्णिया पूर्णिया विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के सत्र 2025-29 के द्वितीय सेमेस्टर में नामांकित विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम चयन सह सेमेस्टर पंजीयन कराने के लिए अंतिम अवसर दिया है। विश्वविद्यालय के पंजीयन कार्यालय ने पंजीयन की तिथि अंतिम रूप से बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी है। विद्यार्थी 18 और 19 सितंबर को बिना किसी शुल्क के पंजीयन करा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह तिथि अंतिम रूप से बढ़ाई गई है। पंजीयन कार्यालय की ओर से 18 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के द्वितीय सेमेस्टर में नामांकित विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थियों को अपने महाविद्यालय के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रभारी प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम चयन और सेमेस्टर पंजीयन समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को समर्थ पोर्टल पर प्रवेश कर विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम चयन के साथ सेमेस्टर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा है। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने संबंधित महाविद्यालय से संपर्क करना होगा। महाविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। डीएसडब्ल्यू प्रो. अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार पंजीयन के लिए 18 से 19 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में विद्यार्थियों से किसी प्रकार का पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित अवधि में सभी पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन पूरा कराएं, ताकि किसी विद्यार्थी का सेमेस्टर पंजीयन लंबित नहीं रहे। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम चयन सह सेमेस्टर पंजीयन की तिथि इससे पहले भी बढ़ाई गई थी। अब पंजीयन कार्यालय ने 18 सितंबर को जारी पत्र के माध्यम से दो दिनों के लिए फिर अवसर दिया है। पत्र में इसे अंतिम रूप से विस्तारित तिथि बताया गया है। इसलिए विद्यार्थियों को 19 सितंबर तक हर हाल में प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। पंजीयन कार्यालय ने पत्र की प्रतिलिपि छात्र कल्याण अध्यक्ष, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक), कुलपति के निजी सहायक और सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ को भी भेजी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *