भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम की संयुक्त यूनियनों ने सफाई मजदूर फेडरेशन के कार्यालय में बैठक कर सफाई सेवकों, सीवरमैन और हेल्थ शाखा के ड्राइवरों के सीवरमैन व एनपीएस खाते जल्द खोलने की मांग उठाई। सन्नी सेठी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं नजर अंदाज कर कुछ यूनियन प्रधान बार-बार प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि मूल मुद्दों पर कार्रवाई नहीं हो रही। यूनियनों ने तहबाजारी शाखा में रिकवरी से जुड़ी गड़बड़ियों और वर्कशॉप में तेल व मरम्मत से संबंधित कथित घोटालों का हवाला देते हुए कहा कि पहले इन मामलों में कर्मचारियों के तबादले किए गए थे। यूनियनों के अनुसार, हेल्थ शाखा के बिल क्लर्कों पर आईएचआरएमएस व एनपीएस खाते ऑनलाइन न खोलने और गलत व्यवहार की शिकायतें भी रही हैं। भर्ती कर्मचारियों के कई मामलों में एनपीएस लाभ परिवारों को नहीं मिल पाया। मांग पूरी न होने पर संयुक्त यूनियनों ने संघर्ष की चेतावनी दी। यूनियन सदस्यों ने कहा कि मुख्य समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा।

