भास्कर न्यूज | बायसी बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित हिजला कटिंग के पास गुरुवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। विश्वकर्मा पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की अपाचे बाइक को एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान शादीपुर भुतहा के जहानपुर गांव निवासी रामविलास यादव के पुत्र करण कुमार यादव के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक राजिन यादव का पुत्र मिथुन यादव है। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं और दोनों के घर भी एक ही जगह हैं। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक के बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा का कुछ सामान कम पड़ गया था। इसके लिए करण और मिथुन बाइक से बायसी बाजार सामान लेने गए थे। वहां से लौटते समय हिजला कटिंग के पास सामने से आ रहे टीन लदे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर में करण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मिथुन लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल मिथुन को पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद करण कुमार यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ^ एनएच-31 हिजला कटिंग के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -रोशन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, बायसी। Share with facebook भास्कर न्यूज | बायसी बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित हिजला कटिंग के पास गुरुवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। विश्वकर्मा पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की अपाचे बाइक को एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान शादीपुर भुतहा के जहानपुर गांव निवासी रामविलास यादव के पुत्र करण कुमार यादव के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक राजिन यादव का पुत्र मिथुन यादव है। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं और दोनों के घर भी एक ही जगह हैं। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक के बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा का कुछ सामान कम पड़ गया था। इसके लिए करण और मिथुन बाइक से बायसी बाजार सामान लेने गए थे। वहां से लौटते समय हिजला कटिंग के पास सामने से आ रहे टीन लदे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर में करण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मिथुन लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल मिथुन को पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद करण कुमार यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ^ एनएच-31 हिजला कटिंग के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -रोशन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, बायसी। Share with facebook

