पूर्णिया | शहर में धरना-प्रदर्शन के लिए स्थायी जगह की मांग को लेकर बिहार किसान मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को डीएम से मुलाकात की। संगठन ने शहर में मूलभूत सुविधाओं से युक्त स्थायी धरना स्थल बनाने की मांग रखी। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पहले समाहरणालय गेट, एसडीओ गेट, आरएन साव चौक व थाना चौक के पास धरना स्थल तय थे, पर समय के साथ व्यवस्था समाप्त हो गई। उन्होंने मांग की कि प्रशासनिक स्तर पर स्थल तय कर पक्का चबूतरा व धूप-बारिश से बचाव हेतु शेड बने। शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है; स्थायी स्थल से संगठनों को सुविधा होगी और सड़कों पर यातायात बाधित नहीं होगा। प्रतिनिधिमंडल में अनिरुद्ध मेहता, माहेश्वरी मेहता, सुरेश यादव, सुरेश गुप्ता आदि शामिल रहे। पूर्णिया | शहर में धरना-प्रदर्शन के लिए स्थायी जगह की मांग को लेकर बिहार किसान मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को डीएम से मुलाकात की। संगठन ने शहर में मूलभूत सुविधाओं से युक्त स्थायी धरना स्थल बनाने की मांग रखी। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पहले समाहरणालय गेट, एसडीओ गेट, आरएन साव चौक व थाना चौक के पास धरना स्थल तय थे, पर समय के साथ व्यवस्था समाप्त हो गई। उन्होंने मांग की कि प्रशासनिक स्तर पर स्थल तय कर पक्का चबूतरा व धूप-बारिश से बचाव हेतु शेड बने। शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है; स्थायी स्थल से संगठनों को सुविधा होगी और सड़कों पर यातायात बाधित नहीं होगा। प्रतिनिधिमंडल में अनिरुद्ध मेहता, माहेश्वरी मेहता, सुरेश यादव, सुरेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

