सौंदर्यीकरण से बदली राजेंद्र नगर झंडा चौक की तस्वीर

सौंदर्यीकरण से बदली राजेंद्र नगर झंडा चौक की तस्वीर

पूर्णिया | नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 2 स्थित राजेंद्र नगर झंडा चौक पर तीनमुहानी के सौंदर्यीकरण कार्य का विभा कुमारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सौंदर्यीकरण के बाद स्थल का स्वरूप आकर्षक हो गया है। यहां स्थानीय लोगों को सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने और कुछ समय सुकून से बिताने के लिए व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध होगी। उद्घाटन के मौके पर वार्ड पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने महापौर का बुके भेंट कर स्वागत किया। महापौर ने सौंदर्यीकरण स्थल का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थल की नियमित साफ-सफाई, रख-रखाव के निर्देश दिए। पूर्णिया | नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 2 स्थित राजेंद्र नगर झंडा चौक पर तीनमुहानी के सौंदर्यीकरण कार्य का विभा कुमारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सौंदर्यीकरण के बाद स्थल का स्वरूप आकर्षक हो गया है। यहां स्थानीय लोगों को सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने और कुछ समय सुकून से बिताने के लिए व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध होगी। उद्घाटन के मौके पर वार्ड पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने महापौर का बुके भेंट कर स्वागत किया। महापौर ने सौंदर्यीकरण स्थल का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थल की नियमित साफ-सफाई, रख-रखाव के निर्देश दिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *