चांदी इस हफ्ते ₹7988 महंगी, ₹2.37 लाख पर आई:सोना ₹1789 बढ़कर ₹1.54 पर आया; जानें अपने शहर के दाम

चांदी इस हफ्ते ₹7988 महंगी, ₹2.37 लाख पर आई:सोना ₹1789 बढ़कर ₹1.54 पर आया; जानें अपने शहर के दाम

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी के दाम 7,988 रुपए बढ़कर 2.37 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 11 सितंबर को 2.29 लाख रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1.52 लाख रुपए से बढ़कर 1,54 लाख रुपए पर आ गए हैं। इसकी कीमत में इस हफ्ते 1,789 रुपए बढ़ोतरी हुई। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें दिसंबर तक सोना ₹1.70 लाख और चांदी ₹3 लाख पहुंच सकती है कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी अनिंद्य बनर्जी के अनुसार, आम लोगों के साथ RBI जैसे दुनियाभर के सेंट्रल बैंक भी लगातार सोना खरीद रहे हैं। आगे अनिश्चितता के माहौल में भी सोने में तेजी जारी रहेगी और हालात सुधरने पर चांदी में भी बड़ी उछाल आएगी। मौजूदा रुझान को देखते हुए दिसंबर तक सोना ₹1.70 लाख और चांदी ₹3 लाख तक पहुंच सकती है। इस साल सोना ₹21 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 21 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.37 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *