सोनभद्र में बहनों ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया:पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, बोले- पेड़ हैं तो प्राण हैं

सोनभद्र में बहनों ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया:पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, बोले- पेड़ हैं तो प्राण हैं

सोनभद्र के नगवा ब्लॉक के खलियारी स्थित किसान निर्मल इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र को रक्षासूत्र बांधा। बहनों ने अपनी सुरक्षा के साथ सोनभद्र के जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण की सुरक्षा का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की शिक्षिका सिंधु प्रजापति ने कहा कि उन्होंने भैया को रक्षासूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा के साथ सोनभद्र को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प दिलाया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सोनभद्र प्रदूषण मुक्त नहीं हो जाता, तब तक ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा सोनभद्र के जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन के साथ पेड़, पानी, पहाड़, नदी, झील और झरनों का संरक्षण सभी नागरिकों का संवैधानिक मौलिक कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने कर्तव्य का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं और महिलाओं ने मोर्चा संयोजक को राखी बांधी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक निर्मल यादव, कमलेश, सिंधु, सुमन, आकाश चौहान, अरविंद चौहान, रोहित यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *