NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स आज हिला सकते हैं रिकॉर्ड बुक, निशाने पर T20I के चार बड़े कीर्तिमान

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स आज हिला सकते हैं रिकॉर्ड बुक, निशाने पर T20I के चार बड़े कीर्तिमान

Glenn Phillips, NZ vs IND 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज रविवार को टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाना है। भारतीय टीम सीरीज में 3-1 से आगे है। भारत जहां आखिरी मुकाबले को जीतकर सीरीज 4-1 से जीतना चाहेगा। वहीं, कीवी टीम घर पर पांचवां मुकाबला जीतकर सीरीज खत्‍म करना चाहेगी। ऐसे में एक बार फिर सबकी नजरें ग्लेन फिलिप्स पर होंगी। इस टी20 सीरीज में वह शानदार फॉर्म में हैं। भारत के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलिप्‍स पहले ही अपने नाम कर चुके हैं। आज उनके निशाने पर एक नहीं, बल्कि चार बड़े रिकॉर्ड होंगे।

द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी टीम मैच रन विपक्षी टीम साल
फिल सॉल्ट इंग्लैंड 5 331 वेस्टइंडीज 2023
मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान 6 316 इंग्लैंड 2022
साहिल चौहान एस्टोनिया 6 297 साइप्रस 2024
मार्क चैपमैन न्यूजीलैंड 5 290 पाकिस्तान 2023
ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड 7 285 इंग्लैंड 2022
ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड 4 276 भारत 2026

न्यूजीलैंड के लिए एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारियां रन विपक्षी टीम साल
मार्क चैपमैन 5 5 290 पाकिस्तान 2023
ग्लेन फिलिप्स 4 4 276 भारत 2026
फिन एलन 5 5 275 पाकिस्तान 2024
टिम सीफर्ट 5 5 249 पाकिस्तान 2025
कॉलिन मुनरो 3 3 223 वेस्टइंडीज 2017

सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल शतक न्‍यूजीलैंड के लिए

फिलिप्स अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 शतक लगाकर कॉलिन मुनरो और फिन एलन के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं। भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 में वे सेंचुरी लगाने में सफल हो जाते हैं, तो टी20 इंटरनेशनल में न्‍यूजीलैंड के के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल छक्के न्यूजीलैंड के लिए

T20I क्रिकेट में न्‍यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड मार्टिन गुप्टिल के नाम दर्ज है। उन्‍होंने अपने अंतरराष्‍ट्रीय टी20 करियर में 173 छक्‍के लगाए। ग्लेन फिलिप्स 125 छक्‍कों के साथ फिन एलन के साथ इस लिस्‍ट में संयुक्‍त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। आज एक सिक्‍स लगाते ही वह फिन एलन को पीछे छोड़ देंगे। वहीं, ज्‍यादा से ज्‍यादा छक्‍के लगाकर वह गुप्टिल के करीब पहुंचने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *