भद्रेश्वर महादेव मंदिर में उदयन शुक्ला का दर्शन:संगठन के सदस्यों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

भद्रेश्वर महादेव मंदिर में उदयन शुक्ला का दर्शन:संगठन के सदस्यों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

कानपुर में निबियाखेड़ा स्थित ऐतिहासिक भद्रेश्वर महादेव मंदिर में सामाजिक संगठन के अध्यक्ष उदयन शुक्ला ने दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने संगठन के सदस्यों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के हित में सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। पुरातत्व विभाग से संरक्षित यह मंदिर अपनी प्राचीन स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। मंदिर का निर्माण नौवीं से दसवीं शताब्दी के बीच हुआ माना जाता है। पंचायतन शैली में बने इस मंदिर के चारों कोनों पर छोटे मंदिर स्थापित हैं। गर्भगृह में बलुई रंग का शिवलिंग विराजमान है। मंदिर की चौखट पर गंगा और यमुना की प्रतिमाएं उकेरी गई हैं। इसका गर्भगृह अंदर से गोलाकार और बाहर से बहुभुजाकार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *