इसराना | शुगर मिल पानीपत में गार्डनिंग सुपरवाइजर विजेंद्र मलिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दयासिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मिल परिसर में 11 पौधे लगाए गए। विजेंद्र मलिक ने मिल को पाम और आम के 11 पौधे भेंट किए। मैनेजिंग डायरेक्टर नवदीप नैन ने विजेंद्र मलिक को सम्मानित करते हुए बागवानी और मिल परिसर में हरियाली बढ़ाने में उनके योगदान की सराहना की। ग्रीन मैन प्रो. दलजीत कुमार ने कहा कि पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी है। मलिक ने कर्मचारियों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। दयासिंह को भी सम्मानित किया गया। स्टाफ ने दोनों कर्मचारियों को फूल-मालाएं पहनाकर सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

