पानीपत | लुधियाना से नांदेड़ के लिए 22वीं ऐतिहासिक सद्भावना यात्रा रवाना हुई, जो पानीपत पहुंचने पर संगत के स्वागत और लंगर व्यवस्था के बीच आगे बढ़ी। यात्रा गुरु गोबिंद सिंह और बाबा बंदा सिंह बहादुर के ऐतिहासिक मिलाप की 318वीं वर्षगांठ की स्मृति में निकाली है। करीब 45 श्रद्धालु बस से लगभग 4 दिन का सफर कर हजूर साहिब, नांदेड़ पहुंचेंगे। जत्थेदार जगजीवन सिंह सफरी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को बाबा बंदा सिंह बहादुर के जीवन, संघर्ष और मानवता के संदेश से जोड़ना है। कार्यक्रम के अनुसार जत्था आगरा और इंदौर होते हुए नांदेड़ पहुंचेगा तथा वापसी में उज्जैन सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर जाएगा।

