तालाब में मिला लापता युवक का शव:सीतापुर में दो दिन से लापता था, खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था

तालाब में मिला लापता युवक का शव:सीतापुर में दो दिन से लापता था, खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था

सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 9 बजे तालाब में एक युवक का शव उतराता मिला। उसकी पहचान कंजाखेड़ा गांव निवासी पिंटू (20) के रूप में हुई। वह दो दिन से लापता था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की मौत को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक, पिंटू 30 अक्टूबर की शाम खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। खेत जाने के लिए निकला, फिर नहीं लौटा कंजाखेड़ा निवासी पिंटू पुत्र इंदल 30 अक्टूबर की शाम घर से खेत जाने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने दर्ज की थी गुमशुदगी युवक का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। परिजन भी लगातार उसकी खोज में जुटे रहे। तालाब में उतराता दिखा शव सोमवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित तालाब में एक युवक का शव उतराता देखा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उनकी मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पहचान होने पर परिवार को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी साफ शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *