सीवान के नगर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। जिस बेटे को एक मां ने बचपन से प्यार और दुलार देकर बड़ा किया, उसी बेटे के हाथ में पिस्टल देखकर मां को अपने और परिवार के दूसरे सदस्यों की जान का डर सताने लगा। आखिरकार हिम्मत जुटाकर मां खुद नगर थाना पहुंची और अपने ही बेटे के खिलाफ थाना प्रभारी से शिकायत कर दी। मामला दिनदयाल नगर से जुड़ा है। महिला ने नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार को बताया कि उसका बेटा आदित्य कुमार उर्फ गणेश घरेलू विवाद को लेकर हाथ में पिस्टल लेकर घर में बैठा है और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मां की शिकायत सुनते ही थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना देर किए पुलिस टीम को महिला के साथ संबंधित घर पर भेज दिया। पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, पुलिस वाहन को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार बरामद होते ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे नगर थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी। 25 वर्षीय आदित्य कुमार गिरफ्तार गिरफ्तार युवक की पहचान दिनदयाल नगर निवासी संजय साह के 25 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार उर्फ गणेश के रूप में हुई है। अपने ही बेटे से डर गई मां इस पूरे मामले में सबसे भावुक पहलू यह है कि जिस मां ने बेटे के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया, वह किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं बल्कि अपने ही बेटे से डरी हुई थी। घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि मां को अपने ही बेटे के हाथ में हथियार देखकर परिवार की सुरक्षा की चिंता सताने लगी। मजबूर मां ने पुलिस को सूचना देकर शायद एक बड़ी अनहोनी को टालने की कोशिश की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई अविनाश कुमार ने बताया कि एक महिला ने अपने ही पुत्र के संबंध में शिकायत की थी कि घरेलू विवाद को लेकर वह हथियार लेकर घर आया है और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, जहां महिला की शिकायत के अनुसार युवक को हथियार के साथ पकड़ा गया। घरेलू विवाद के कारणों की जांच जारी थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक घरेलू विवाद के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के लिए युवक से पूछताछ कर रही है। सीवान के नगर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। जिस बेटे को एक मां ने बचपन से प्यार और दुलार देकर बड़ा किया, उसी बेटे के हाथ में पिस्टल देखकर मां को अपने और परिवार के दूसरे सदस्यों की जान का डर सताने लगा। आखिरकार हिम्मत जुटाकर मां खुद नगर थाना पहुंची और अपने ही बेटे के खिलाफ थाना प्रभारी से शिकायत कर दी। मामला दिनदयाल नगर से जुड़ा है। महिला ने नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार को बताया कि उसका बेटा आदित्य कुमार उर्फ गणेश घरेलू विवाद को लेकर हाथ में पिस्टल लेकर घर में बैठा है और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मां की शिकायत सुनते ही थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना देर किए पुलिस टीम को महिला के साथ संबंधित घर पर भेज दिया। पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, पुलिस वाहन को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार बरामद होते ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे नगर थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी। 25 वर्षीय आदित्य कुमार गिरफ्तार गिरफ्तार युवक की पहचान दिनदयाल नगर निवासी संजय साह के 25 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार उर्फ गणेश के रूप में हुई है। अपने ही बेटे से डर गई मां इस पूरे मामले में सबसे भावुक पहलू यह है कि जिस मां ने बेटे के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया, वह किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं बल्कि अपने ही बेटे से डरी हुई थी। घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि मां को अपने ही बेटे के हाथ में हथियार देखकर परिवार की सुरक्षा की चिंता सताने लगी। मजबूर मां ने पुलिस को सूचना देकर शायद एक बड़ी अनहोनी को टालने की कोशिश की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई अविनाश कुमार ने बताया कि एक महिला ने अपने ही पुत्र के संबंध में शिकायत की थी कि घरेलू विवाद को लेकर वह हथियार लेकर घर आया है और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, जहां महिला की शिकायत के अनुसार युवक को हथियार के साथ पकड़ा गया। घरेलू विवाद के कारणों की जांच जारी थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक घरेलू विवाद के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के लिए युवक से पूछताछ कर रही है।

