प्रतापगढ़ में पंचायत राज चुनाव की तैयारियां तेज:मतदान दलों को दी ट्रेनिंग, मतपत्र, मतपेटी और ईवीएम की जानकारी दी

प्रतापगढ़ में पंचायत राज चुनाव की तैयारियां तेज:मतदान दलों को दी ट्रेनिंग, मतपत्र, मतपेटी और ईवीएम की जानकारी दी

प्रतापगढ़ में पंचायत राज चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में हुए प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया, उनके दायित्वों और मतदान व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। मतदान प्रक्रिया के हर चरण की समझाई कार्यप्रणाली प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने मतपत्रों, मतपेटियों और ईवीएम के उपयोग की विधि समझाई। मतदान अधिकारियों की भूमिका, जिम्मेदारियों और निर्वाचन के विभिन्न चरणों में किए जाने वाले कार्यों पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं करने, निर्वाचन सामग्री का सही उपयोग, मतदान की गोपनीयता बनाए रखने और अभिलेखों का संधारण करने की जानकारी दी गई। मतदान से पहले और बाद की प्रक्रिया पर मार्गदर्शन प्रशिक्षण में मतदान शुरू होने से पहले की तैयारियों, निर्वाचन सामग्री की जांच और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया गया। वहीं, मतदान समाप्त होने के बाद सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा कराने की जानकारी भी दी गई। इस दौरान निलेश बैरागी, भूपेन्द्र तिवारी सहित कई मास्टर ट्रेनर और निर्वाचन विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *