गुरुग्राम जिले की सोहना पुलिस का एक सराहनीय कार्य सामने आया है, जहां पुलिस की तत्परता और सक्रियता के चलते एक मजदूर महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन चंद घंटों के भीतर तलाश कर उसे वापस सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। जानकारी के अनुसार, महिला सुमन मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर करती है। उसने अपनी मेहनत की कमाई से किस्तों पर मोबाइल फोन खरीदा था। यह मोबाइल उसके लिए केवल बातचीत करने का साधन ही नहीं, बल्कि उसकी मेहनत की कमाई से खरीदी गई एक महत्वपूर्ण वस्तु भी था। महिला ने किस्तों पर खरीदा था मोबाइल बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले महिला अपने पति के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में नंगली मोड़ के समीप उसका मोबाइल फोन कहीं गिर गया। जब महिला को मोबाइल गुम होने का पता चला तो वह काफी परेशान हो गई। सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच किस्तों पर खरीदे गए मोबाइल का खो जाना उसके लिए किसी बड़े नुकसान से कम नहीं था। चौकी इंचार्ज मनोज ने बताया कि होने के बाद पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए फोन की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से गुम हुआ मोबाइल चंद घंटों में ही बरामद कर लिया गया और उसे उसकी असली मालिक महिला के हवाले कर दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर महिला की खुशी देखते ही बनी। पुलिस की इस मदद से भावुक हुई महिला की आंखों में आंसू आ गए। पुलिस के मानवीय प्रयास की हो रही सराहना इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी उसकी अहम भूमिका का हिस्सा है। एक मेहनतकश महिला के लिए उसका मोबाइल वापस मिलना बड़ी राहत की बात रही। महिला के लिए यह मदद इसलिए भी खास रही, क्योंकि उसने अपनी मेहनत की कमाई से किस्तों पर मोबाइल खरीदा था। ऐसे में मोबाइल का सुरक्षित वापस मिलना उसके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं था।

