अनूपपुर में वनरक्षक भर्ती परीक्षा का टेस्ट पूरा:पुरुष-महिला अभ्यर्थियों ने भरी लंबी डग, 31 शामिल, 6 अनुपस्थित

अनूपपुर में वनरक्षक भर्ती परीक्षा का टेस्ट पूरा:पुरुष-महिला अभ्यर्थियों ने भरी लंबी डग, 31 शामिल, 6 अनुपस्थित

अनूपपुर वनमंडल में वनरक्षक भर्ती का दूसरा चरण शनिवार को पूरा हो गया। इसमें कुल 37 में से 31 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 6 अनुपस्थित रहे। सीधी भर्ती के 35 में से 30 और अनुकंपा नियुक्ति के 2 में से 1 अभ्यर्थी मौजूद था। इससे पहले 23 अक्टूबर को दस्तावेजों की जांच और शारीरिक माप हुई थी। शनिवार को पैदल चाल परीक्षा हुई, जिसमें पुरुषों को 25 किलोमीटर और महिलाओं को 14 किलोमीटर चलना था। यह चाल टेस्ट नवीन वनमंडल कार्यालय सीतापुर (अनूपपुर) से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर जल्दाटोला के पास तक हुआ। सभी अभ्यर्थियों ने तय समय में दूरी पूरी की। वन परिक्षेत्राधिकारी स्वर्ण गौरव सिंह ने बताया कि अब सिर्फ मेडिकल टेस्ट बाकी है, जिसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। फरवरी में फॉर्म भरे गए थे और जून में मप्र व्यापमं ने ऑनलाइन टेस्ट लिया था। इस चाल टेस्ट के दौरान वन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थी। इस मौके पर वनमंडलाधिकारी अनूपपुर डेविड बेंकटराव चनाप, एसडीओ वन राजेंद्रग्राम जसवंत सिंह मीना, एसडीओ वन विद्यालय अमरकंटक सुरेश भलावी सहित कई वन अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *