दरभंगा में भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव ने की। बैठक में किसान हितों से जुड़े मुद्दों के साथ संगठन को बूथ, पंचायत और मंडल स्तर तक मजबूत-सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बिहार सरकार के वन-पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। किसानों के हितों की रक्षा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए केंद्र-राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुक किसानों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों का सीधा असर खेती और किसानों की आय पर पड़ रहा है। ऐसे में कृषि के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देना जरूरी है। संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा संगठन का महत्वपूर्ण अंग है। गांव-गांव तक संगठन की पहुंच मजबूत करने में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों के साथ निरंतर संपर्क में रहने, उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
मंडल-पंचायत स्तर पर संगठन को सक्रिय करने पर जोर बैठक में आगामी दिनों में किसान मोर्चा की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मंडल-पंचायत स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने और सरकार की किसान के हितों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आम किसानों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, जिला प्रभारी मणिकांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा, जीवछ सहनी, नीरज नयन, राजकुमार मलाकार, जितेंद्र महतो, मिथिलेश कुमार, रेणु भारत, रिंकी कुमारी, विभा देवी, संजय यादव, सीताराम यादव, रामकुमार सिंह, रामकुमार मिश्रा, जितेंद्र यादव सहित किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। दरभंगा में भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव ने की। बैठक में किसान हितों से जुड़े मुद्दों के साथ संगठन को बूथ, पंचायत और मंडल स्तर तक मजबूत-सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बिहार सरकार के वन-पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। किसानों के हितों की रक्षा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए केंद्र-राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुक किसानों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों का सीधा असर खेती और किसानों की आय पर पड़ रहा है। ऐसे में कृषि के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देना जरूरी है। संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा संगठन का महत्वपूर्ण अंग है। गांव-गांव तक संगठन की पहुंच मजबूत करने में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों के साथ निरंतर संपर्क में रहने, उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
मंडल-पंचायत स्तर पर संगठन को सक्रिय करने पर जोर बैठक में आगामी दिनों में किसान मोर्चा की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मंडल-पंचायत स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने और सरकार की किसान के हितों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आम किसानों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, जिला प्रभारी मणिकांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा, जीवछ सहनी, नीरज नयन, राजकुमार मलाकार, जितेंद्र महतो, मिथिलेश कुमार, रेणु भारत, रिंकी कुमारी, विभा देवी, संजय यादव, सीताराम यादव, रामकुमार सिंह, रामकुमार मिश्रा, जितेंद्र यादव सहित किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

