समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराय गांव के वार्ड पांच में 24 साल की लड़की ने शादी से एक महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिवार के मुताबिक, लड़की की शादी 4 दिसंबर 2026 को होनी थी। मृतका के भाई ने होने वाले पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान रामदयालु सिंह की बेटी अस्मिता कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के महथि पचपैका गांव के चंदन कुमार से तय हुई थी। मृतका का भाई बोला- कुछ महीने पहले पापा की मौत हुई थी अस्मिता के भाई नवनीत कुमार ने बताया कि उनके पिता की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। परिवार में तीन भाई और तीन बहनें हैं। अस्मिता सबसे छोटी थी और बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। नवनीत का आरोप है कि दहेज के सामान को लेकर चंदन उनकी बहन को प्रताड़ित करता था। परिवार शादी के सामान की खरीदारी की तैयारी कर रहा था। घटना से पहले रात में अस्मिता और चंदन के बीच लंबी बातचीत भी हुई थी। भाई बोला- दहेज को लेकर फोन कॉल पर होने वाला पति प्रताड़ित करता था मृतका के भाई नवनीत कुमार ने अपनी बहन की मौत के लिए होने वाले पति चंदन कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि चंदन कुमार दहेज में दिए जाने वाले सामान को लेकर उनकी बहन को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसको लेकर अस्मिता काफी परेशान रहती थी। भाई के अनुसार, घटना की रात भी चंदन कुमार ने अस्मिता से फोन पर करीब 45 मिनट तक बातचीत की थी। इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। परिजनों का कहना है कि सुबह काफी देर तक जब अस्मिता अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार के सदस्यों को चिंता हुई। कमरे के अंदर झांककर देखने पर उसका शव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और उसे नीचे उतारा। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना तत्काल विभूतिपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि केराय गांव में एक 24 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती की आत्महत्या के पीछे क्या वजह है, यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराय गांव के वार्ड पांच में 24 साल की लड़की ने शादी से एक महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिवार के मुताबिक, लड़की की शादी 4 दिसंबर 2026 को होनी थी। मृतका के भाई ने होने वाले पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान रामदयालु सिंह की बेटी अस्मिता कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के महथि पचपैका गांव के चंदन कुमार से तय हुई थी। मृतका का भाई बोला- कुछ महीने पहले पापा की मौत हुई थी अस्मिता के भाई नवनीत कुमार ने बताया कि उनके पिता की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। परिवार में तीन भाई और तीन बहनें हैं। अस्मिता सबसे छोटी थी और बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। नवनीत का आरोप है कि दहेज के सामान को लेकर चंदन उनकी बहन को प्रताड़ित करता था। परिवार शादी के सामान की खरीदारी की तैयारी कर रहा था। घटना से पहले रात में अस्मिता और चंदन के बीच लंबी बातचीत भी हुई थी। भाई बोला- दहेज को लेकर फोन कॉल पर होने वाला पति प्रताड़ित करता था मृतका के भाई नवनीत कुमार ने अपनी बहन की मौत के लिए होने वाले पति चंदन कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि चंदन कुमार दहेज में दिए जाने वाले सामान को लेकर उनकी बहन को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसको लेकर अस्मिता काफी परेशान रहती थी। भाई के अनुसार, घटना की रात भी चंदन कुमार ने अस्मिता से फोन पर करीब 45 मिनट तक बातचीत की थी। इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। परिजनों का कहना है कि सुबह काफी देर तक जब अस्मिता अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार के सदस्यों को चिंता हुई। कमरे के अंदर झांककर देखने पर उसका शव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और उसे नीचे उतारा। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना तत्काल विभूतिपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि केराय गांव में एक 24 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती की आत्महत्या के पीछे क्या वजह है, यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

