बेतिया में बाइक से गिरकर मुर्गा कारोबारी की मौत:मुर्गा लाने के लिए घर से निकले थे इम्तेयाज, बोडहा नदी के पास हुआ हादसा

बेतिया में बाइक से गिरकर मुर्गा कारोबारी की मौत:मुर्गा लाने के लिए घर से निकले थे इम्तेयाज, बोडहा नदी के पास हुआ हादसा

बेतिया, पश्चिम चंपारण जिले के मटियरिया थाना क्षेत्र में कुसहवा और मेघौली के बीच बोडहा नदी के पास बाइक से गिरकर 35 वर्षीय इम्तेयाज अंसारी की मौत हो गई। वह शनिवार सुबह मुर्गा लाने के लिए घर से निकले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। मुर्गा लाने के लिए घर से निकले थे इम्तेयाज इम्तेयाज अंसारी हौदा डुमरा गांव निवासी हजरत अंसारी के पुत्र थे। वह मुर्गे का मांस बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार सुबह खाना खाने के बाद वह बाइक से मुर्गा लाने के लिए निकले थे। बोडहा नदी के पास बिगड़ा बाइक का संतुलन घर से कुछ दूरी तय करने के बाद कुसहवा और मेघौली के बीच बोडहा नदी के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और तीन बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़ इम्तेयाज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में पत्नी हाजरा खातून और तीन बेटियां जेबा खातून, अफरीन खातून और जोया खातून हैं। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मटियरिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेतिया, पश्चिम चंपारण जिले के मटियरिया थाना क्षेत्र में कुसहवा और मेघौली के बीच बोडहा नदी के पास बाइक से गिरकर 35 वर्षीय इम्तेयाज अंसारी की मौत हो गई। वह शनिवार सुबह मुर्गा लाने के लिए घर से निकले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। मुर्गा लाने के लिए घर से निकले थे इम्तेयाज इम्तेयाज अंसारी हौदा डुमरा गांव निवासी हजरत अंसारी के पुत्र थे। वह मुर्गे का मांस बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार सुबह खाना खाने के बाद वह बाइक से मुर्गा लाने के लिए निकले थे। बोडहा नदी के पास बिगड़ा बाइक का संतुलन घर से कुछ दूरी तय करने के बाद कुसहवा और मेघौली के बीच बोडहा नदी के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और तीन बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़ इम्तेयाज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में पत्नी हाजरा खातून और तीन बेटियां जेबा खातून, अफरीन खातून और जोया खातून हैं। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मटियरिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *