शेखपुरा के JNV में शिक्षा कला प्रतियोगिता शुरू:20 जिलों के 400 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, DM शेखर आनंद ने किया उद्घाटन

शेखपुरा के JNV में शिक्षा कला प्रतियोगिता शुरू:20 जिलों के 400 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, DM शेखर आनंद ने किया उद्घाटन

शेखपुरा के जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय शिक्षा कला प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें जेएनवी पटना संकुल के 20 जिलों से 400 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने दीप जलाकर किया। जनजातीय गीत-संगीत का प्रदर्शन करेंगे प्रतियोगिता प्राचार्य विनय कुमार ने सभी 20 विद्यालयों के 400 प्रतिभागियों और उनके शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में कला नाम से आयोजित यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच है। विद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में कार्यक्रम की पूरी तैयारी की गई थी। इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी एकल और समूह शास्त्रीय नृत्य, गीत-संगीत गायन, लोक गीत-संगीत और सामूहिक जनजातीय गीत-संगीत का प्रदर्शन करेंगे। जिलाधिकारी शेखर आनंद ने भी सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विकास के बिना हमारा सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। खेल मैदान और व्यायामशालाएं का निर्माण सभ्यता, संस्कृति और खेलकूद प्रतियोगिताएं हमें शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के साथ-साथ सामाजिक विकास में भी मदद करती हैं। उन्होंने बताया कि जिले की सभी पंचायतों में सरकार के निर्देशों के तहत खेल मैदान और व्यायामशालाएं बनाई जा रही हैं। डीएम ने सभी प्रतिभागियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की। अतिथियों का स्वागत जेएनवी के प्राचार्य विपिन कुमार ने किया, जबकि मंच संचालन हिंदी विषय के शिक्षक विपिन कुमार ने किया। शेखपुरा के जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय शिक्षा कला प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें जेएनवी पटना संकुल के 20 जिलों से 400 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने दीप जलाकर किया। जनजातीय गीत-संगीत का प्रदर्शन करेंगे प्रतियोगिता प्राचार्य विनय कुमार ने सभी 20 विद्यालयों के 400 प्रतिभागियों और उनके शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में कला नाम से आयोजित यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच है। विद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में कार्यक्रम की पूरी तैयारी की गई थी। इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी एकल और समूह शास्त्रीय नृत्य, गीत-संगीत गायन, लोक गीत-संगीत और सामूहिक जनजातीय गीत-संगीत का प्रदर्शन करेंगे। जिलाधिकारी शेखर आनंद ने भी सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विकास के बिना हमारा सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। खेल मैदान और व्यायामशालाएं का निर्माण सभ्यता, संस्कृति और खेलकूद प्रतियोगिताएं हमें शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के साथ-साथ सामाजिक विकास में भी मदद करती हैं। उन्होंने बताया कि जिले की सभी पंचायतों में सरकार के निर्देशों के तहत खेल मैदान और व्यायामशालाएं बनाई जा रही हैं। डीएम ने सभी प्रतिभागियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की। अतिथियों का स्वागत जेएनवी के प्राचार्य विपिन कुमार ने किया, जबकि मंच संचालन हिंदी विषय के शिक्षक विपिन कुमार ने किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *