सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के टरवां चट्टी बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने धीरज ज्वेलर्स में लूट की कोशिश की। दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश अपराधी दुकान में घुसे और गहने लूटने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा को गोली मार दी। वारदात के दौरान दिलीप वर्मा ने एक अपराधी को पकड़ लिया, लेकिन बदमाश ने चाकू से उनके हाथ पर वार कर खुद को छुड़ा लिया। इसके बाद अपराधियों ने गोली चला दी। दुकानदारों ने पीछा कर दो बदमाशों को पकड़ा गोली की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बाजार के व्यवसायियों ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधियों का पीछा किया। इस दौरान दो बदमाशों को पकड़ लिया गया, जबकि तीन अपराधी मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए दोनों आरोपियों से उनके फरार साथियों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन वे कुछ बताने को तैयार नहीं थे। पुलिस से फरार साथियों का सुराग मांगते रहे लोग मौके पर दरौली थानाध्यक्ष और सदर-2 मैरवा एसडीपीओ भी पहुंचे। स्थानीय लोग पुलिस से पकड़े गए अपराधियों से उनके फरार साथियों की जानकारी निकलवाने की मांग करते रहे। व्यवसायियों का आरोप था कि पुलिस अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही है। इसी बात को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ गया और बाजार के लोगों ने गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अपराधियों ने पहले चेन छीनने की कोशिश की व्यवसायी दिलीप वर्मा ने बताया कि अपराधियों ने दुकान में घुसते ही उनके गले से चेन छीनने का प्रयास किया। वहीं, अन्य बदमाश दुकान में गहने तलाश रहे थे। उन्होंने एक अपराधी को पकड़ लिया, जिसके बाद बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। दिलीप ने बताया कि पकड़े गए अपराधी ने चाकू से उनके हाथ पर वार किया और खुद को छुड़ा लिया। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों की पिटाई पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने पकड़े गए दोनों अपराधियों की पिटाई भी की। बाद में पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद बाजार में यह सवाल भी उठता रहा कि जब दो अपराधी जिंदा पकड़े गए हैं और तीन फरार हैं, तो पुलिस उनसे फरार साथियों का सुराग क्यों नहीं हासिल कर पा रही है। स्थानीय लोगों की कथित पुलिस निष्क्रियता को लेकर नाराजगी सड़क तक पहुंच गई और मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य एसपी भारत सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही दरौली थानाध्यक्ष और सदर-2 मैरवा एसडीपीओ को मौके पर भेजा गया। एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। मौके से गोली, खोखा और अपराधियों की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल व्यवसायी इलाज के लिए यूपी रेफर घायल व्यवसायी दिलीप वर्मा को दरौली पीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश ले गए। एसपी भारत सोनी ने बताया कि वह स्वयं भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है। सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के टरवां चट्टी बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने धीरज ज्वेलर्स में लूट की कोशिश की। दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश अपराधी दुकान में घुसे और गहने लूटने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा को गोली मार दी। वारदात के दौरान दिलीप वर्मा ने एक अपराधी को पकड़ लिया, लेकिन बदमाश ने चाकू से उनके हाथ पर वार कर खुद को छुड़ा लिया। इसके बाद अपराधियों ने गोली चला दी। दुकानदारों ने पीछा कर दो बदमाशों को पकड़ा गोली की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बाजार के व्यवसायियों ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधियों का पीछा किया। इस दौरान दो बदमाशों को पकड़ लिया गया, जबकि तीन अपराधी मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए दोनों आरोपियों से उनके फरार साथियों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन वे कुछ बताने को तैयार नहीं थे। पुलिस से फरार साथियों का सुराग मांगते रहे लोग मौके पर दरौली थानाध्यक्ष और सदर-2 मैरवा एसडीपीओ भी पहुंचे। स्थानीय लोग पुलिस से पकड़े गए अपराधियों से उनके फरार साथियों की जानकारी निकलवाने की मांग करते रहे। व्यवसायियों का आरोप था कि पुलिस अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही है। इसी बात को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ गया और बाजार के लोगों ने गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अपराधियों ने पहले चेन छीनने की कोशिश की व्यवसायी दिलीप वर्मा ने बताया कि अपराधियों ने दुकान में घुसते ही उनके गले से चेन छीनने का प्रयास किया। वहीं, अन्य बदमाश दुकान में गहने तलाश रहे थे। उन्होंने एक अपराधी को पकड़ लिया, जिसके बाद बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। दिलीप ने बताया कि पकड़े गए अपराधी ने चाकू से उनके हाथ पर वार किया और खुद को छुड़ा लिया। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों की पिटाई पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने पकड़े गए दोनों अपराधियों की पिटाई भी की। बाद में पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद बाजार में यह सवाल भी उठता रहा कि जब दो अपराधी जिंदा पकड़े गए हैं और तीन फरार हैं, तो पुलिस उनसे फरार साथियों का सुराग क्यों नहीं हासिल कर पा रही है। स्थानीय लोगों की कथित पुलिस निष्क्रियता को लेकर नाराजगी सड़क तक पहुंच गई और मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य एसपी भारत सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही दरौली थानाध्यक्ष और सदर-2 मैरवा एसडीपीओ को मौके पर भेजा गया। एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। मौके से गोली, खोखा और अपराधियों की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल व्यवसायी इलाज के लिए यूपी रेफर घायल व्यवसायी दिलीप वर्मा को दरौली पीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश ले गए। एसपी भारत सोनी ने बताया कि वह स्वयं भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है।

