बांका में बिच्छू के डंक से बच्ची की मौत:घर के पास खेल रही थी, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बांका में बिच्छू के डंक से बच्ची की मौत:घर के पास खेल रही थी, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बांका जिले के पत्थरकुड़िया गांव में मंगलवार को बिच्छू के डंक से एक साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान मृग नंदन यादव की बेटी शानवी कुमारी के तौर पर हुई है। बताया गया कि शानवी अपने घर के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान एक बिच्छू ने उसे डंक मार दिया। इसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। परिवार वाले उसे तुरंत इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टर अपूर्वा ने बच्ची का इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही शानवी की मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुख छा गया। शानवी की अचानक मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। घटना की खबर मिलने के बाद आसपास के लोग भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। शानवी की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है। बांका जिले के पत्थरकुड़िया गांव में मंगलवार को बिच्छू के डंक से एक साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान मृग नंदन यादव की बेटी शानवी कुमारी के तौर पर हुई है। बताया गया कि शानवी अपने घर के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान एक बिच्छू ने उसे डंक मार दिया। इसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। परिवार वाले उसे तुरंत इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टर अपूर्वा ने बच्ची का इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही शानवी की मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुख छा गया। शानवी की अचानक मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। घटना की खबर मिलने के बाद आसपास के लोग भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। शानवी की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *