शिवपुरी में वन भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर:8 से 10 झोपड़ियां हटाईं; कच्ची शराब भी मिली

शिवपुरी में वन भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर:8 से 10 झोपड़ियां हटाईं; कच्ची शराब भी मिली

शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास वन भूमि पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। राजस्व, वन विभाग, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने वन भूमि पर बनी करीब 8 से 10 झोपड़ियों को हटाकर जमीन से अतिक्रमण साफ कराया। जानकारी के अनुसार, वन भूमि पर बाहर से आए कुछ कंजर परिवार झोपड़ियां बनाकर रह रहे थे। इन लोगों के खिलाफ बाहर से कच्ची शराब लाकर बेचने और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली थीं। शिकायतों के बाद प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जेसीबी से हटाईं झोपड़ियां, कच्ची शराब जब्त कार्रवाई के दौरान जेसीबी की मदद से वन भूमि पर बनी झोपड़ियों को तोड़ा गया। वहीं, मौके पर आबकारी विभाग की टीम को बड़ी मात्रा में कच्ची शराब भी मिली। टीम ने शराब को जब्त कर लिया। आबकारी विभाग ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। संयुक्त कार्रवाई के बाद वन भूमि से अतिक्रमण हटा दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *