मंदिर में अश्लील हरकत करते हुए युवक को पकड़ा, VIDEO:गोरखपुर पुलिस से शिकायत करने पर रास्ते में घेरकर पीटा, जान से मारने की धमकी भी दी

मंदिर में अश्लील हरकत करते हुए युवक को पकड़ा, VIDEO:गोरखपुर पुलिस से शिकायत करने पर रास्ते में घेरकर पीटा, जान से मारने की धमकी भी दी

गोरखपुर के काली मंदिर परिसर में युवक सोकर अश्लील हरकत करते हुए गांव के ही युवक ने पकड़ लिया। जब उसने इससका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। जब पीड़ित ने इसकी शिकायत आरोपी के घर पर की तो उन्होंने सबुत मांगा। जब शिकायकर्ता ने वीडियो दिखाया तो आरोपी के परिजन भड़क गए और मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित ने इसकी सूचना डॉयल112 को दी। पुलिस को सूचना देने पर पड़के आरोपी के परिजनों ने युवक को रास्ते में घेरकर पीटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मौके पर दुबारा पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है और घटना से संबंधित वीडियो को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। यह पूरा मामला बांसगांव कोतवाली क्षेत्र का है।
दरअसल, भीटी तिवारी गांव निवासी ओमकार पांडेय ने बताया कि 12 सितंबर की रात करीब 9:30 रामगोपाल चौधरी का बेटा सुनील काली मंदिर परिसर में सोकर अश्लील हरकत कर रहा था। मंदिर में महिलाएं पूजा करने आती हैं। इसके अलावा मंदिर के पास से सरकारी स्कूल जाने वाले बच्चियां भी गुजरती हैं। इसी वजह से उन्होंने सुनील की यह हरकत से मना किया। विरोध करने पर सुनील से बहस हो गई और वह गाली-गलौज देने लगा। तब ओमकार ने डॉयल 112 को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले सुनील के वहां से फरार हो गया। इसके बाद डॉयल 112 की टीम ओमकार के घर पहुंची और परिजनों को वीडियो दिखाकर घटना के संबंध में जानकारी ली। शिकायत के बाद रास्ते में घेरकर पीटने का आरोप ओमकार ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने के बाद सुनील के भाई मनीष चौधरी और रजनीश चौधरी ने उसे रास्ते में घेर लिया। गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। ओमकार ने बताया कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। ओमकार ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि घटना से संबंधित वीडियो पुलिस को साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, भीटी तिवारी चौकी के हल्का प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि- मामले की जानकारी है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ———— यह खबर भी पढ़िए… करोड़पति-ससुर की हत्या की रात बहू ने जमकर शराब पी: डेढ़ घंटे पति के साथ झूमी, कानपुर में होटल मालिक बोले- बहुत खुश लग रही थी कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की रात बहू और बेटे ने खूब शराब पी। जिस वक्त सुपारी किलर कारोबारी की घर में हत्या कर रहे थे, उसी समय उनकी आरोपी बहू शालू पति सुब्रत के साथ लाउंज में पार्टी कर रही थी। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *