सिरसा जिले में आज रविवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी चलने लगी। इस तेज आंधी में धुलभरी हवाएं चलने लगी। करीब एक घंटे से आंधी चल रही है। इसी तेज आंधी में एक बिल्डिंग का तीसरी मंजिल का शीशा फ्रेम से निकलकर नीचे आ गिरा और टूट गया। इस दौरान सड़क पर पास में खड़े दो से तीन युवक बाल-बाल बच गए और ये देखकर दंग रह गए। दोनों युवक अपने-अपने सिर की ओर हाथ लगाते हुए एक-दूसरे से बोले, आज तो बाल-बाल बच गए भाई। इस दौरान आसपास के लोग वहां पहुंच गए और टूटा शीशा देखकर दंग रह गए। कुछ दुकानों के लगे पोस्टर व बैनर भी उखड़कर नीचे जा गिरे। अभी दुकानदार उन बैनर को उठाकर वापस लगाने में जुटे हैं। सड़कों पर भी धुलभरी आंधी से दृश्यता कम हो गई। इससे वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। बाइक व स्कूटी चालक आंधी के चलते परना या कपड़े से चेहरे को ढककर जाते हुए दिखे। हालांकि, मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। सुबह से तेज धूप निकली हुई थी और गर्मी बहुत तेज थी। ऐसे में आमजन को गर्मी से राहत मिलेगी। बरनाला रोड पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, यह बिल्डिंग शहर में बरनाला रोड पर है, जिसका शीशा गिरकर टूटा है। यहां पास में कोचिंग सेंटर व बर्गर-पिज्जा की दुकान है। यहां पर रविवार के चलते युवक और युवतियों का भारी आना-जाना रहता है। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकान बैनर उठाता दिख रहा है। मौसम से जुड़ी फोटोज:

