कालिंदी विहार में 8 इंची पानी की लाइन टूटी:जलकल विभाग की टीम मरम्मत में जुटी, शाम तक बहाल होगी स्थिति

कालिंदी विहार में 8 इंची पानी की लाइन टूटी:जलकल विभाग की टीम मरम्मत में जुटी, शाम तक बहाल होगी स्थिति

आगरा के कालिंदी विहार में रविवार सुबह 8 इंची पानी की मुख्य पाइपलाइन टूट गई। इससे हजारों घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। छत्ता वार्ड के कालिंदी विहार क्षेत्र में करीब 3000 घरों में पानी नहीं पहुंचा। दरअसल, कालिंदी विहार में सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार सुबह सीवर लाइन डालने का काम हो रहा था। इसी दौरान जेसीबी मशीन से पानी की लाइन टूट गई। छुट्टी का दिन होने के कारण ज्यादातर लोग घरों पर थे। सुबह पानी नहीं आने से लोगों को काफी परेशानी हुई। खासकर महिलाओं को घरेलू कामकाज के लिए पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ा। जलकल विभाग के मुताबिक, पाइपलाइन टूटने की सूचना मिलते ही तुरंत टीम को मौके पर भेजा गया। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। जलकल विभाग के जूनियर इंजीनियर ललित कुमार ने बताया कि टीम लाइन की मरम्मत में जुटी है। शाम तक मरम्मत पूरी हो जाएगी और क्षेत्र में पानी की सप्लाई फिर से शुरू हो जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *