कौशांबी में पशु व्यापारी से 1.10 लाख रुपये लूटे:रास्ता पूछने के बहाने कार में बैठाया, फिर फरार हो गए

कौशांबी में पशु व्यापारी से 1.10 लाख रुपये लूटे:रास्ता पूछने के बहाने कार में बैठाया, फिर फरार हो गए

कौशांबी जिले में एक पशु व्यापारी से एक लाख 10 हजार रुपये की टप्पेबाजी हुई है। कार सवार टप्पेबाजों ने रास्ता पूछने के बहाने व्यापारी को अपनी गाड़ी में बैठाया और फिर रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना रविवार की सुबह सैनी थाना क्षेत्र के सौराई गांव के पास हुई। पीड़ित व्यापारी फतेहपुर जिले का रहने वाला है। फतेहपुर जिले के सनगांव निवासी शमशेर नाम का यह व्यापारी मवेशी खरीदने के लिए रविवार सुबह कौशांबी आया था। वह फतेहपुर से बस के जरिए कौशांबी पहुंचा था। इसी बीच सैनी थाना क्षेत्र के सौराई गांव के पास कार सवार कुछ लोगों ने उससे रास्ता पूछा। आरोप है कि रास्ता पूछने के बहाने टप्पेबाजों ने शमशेर को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद उन्होंने गाड़ी पंचर होने का बहाना बनाया और शमशेर को गाड़ी से नीचे उतार दिया। इसके बाद आरोपी उसके पास रखे एक लाख 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित शमशेर ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *