मथुरा में विद्यालय दर्शन कार्यक्रम संपन्न:देशभर के शिक्षाविदों ने लिया जायजा, पंचकोशात्मक विकास एवं नवाचारों की सराहना

मथुरा में विद्यालय दर्शन कार्यक्रम संपन्न:देशभर के शिक्षाविदों ने लिया जायजा, पंचकोशात्मक विकास एवं नवाचारों की सराहना

मथुरा में 13 सितंबर को विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान व राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के संयुक्त तत्वावधान में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा व BHU वाराणसी के सहयोग से देशभर के विद्या भारती विद्यालयों में अध्यापक विकास कार्यक्रम के तहत विद्यालय दर्शन योजना चलाई जा रही है। इसी क्रम में मथुरा के कृष्णचन्द्र गांधी सरस्वती शिशु वाटिका, शिशु मंदिर चामुंडा मार्ग व विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधव कुंज में 06 से 10 सितंबर तक पंचदिवसीय विद्यालय दर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल व उत्तर प्रदेश से विद्वानों ने विद्यालय की शैक्षिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं, पंचपदीय अधिगम पद्धति, पंचकोशात्मक विकास व केंद्रीय आधारभूत विषयों का अवलोकन किया। इनमें सरदार भगत सिंह PG कॉलेज रुद्रपुर से श्रृंखला जोशी, VPS कॉलेज सोनीपत से वंदना, इंटरनल यूनिवर्सिटी हिमाचल से हर्षित अग्रवाल व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ से प्रद्युम्न गौर शामिल रहे। समन्वयक डॉ. प्रहलाद सिंह रहे। 07 सितंबर को शिशु वाटिका में अतिथियों का तिलक से स्वागत, अग्निहोत्र, सरस्वती वंदना व बारह शैक्षिक व्यवस्थाओं व मातृ हस्तेन भोजनम् कार्यक्रम का अवलोकन हुआ। 08 सितंबर को शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य राजीव शर्मा के नेतृत्व में कक्षा 3 से 5 की वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान मॉडल व अभिनव प्रयोग देखे गए। 09 सितंबर को विद्या मंदिर में योग, संस्कृत, संगीत, शारीरिक व नैतिक विषयों के सत्र, छात्र-छात्राओं के योग-शारीरिक व सांस्कृतिक प्रदर्शन की सराहना की गई। कक्षा 6 से 8 में पंचपदीय पद्धति व LM प्रयोग देखे गए व प्रबंध समिति से चर्चा हुई। 10 सितंबर को कक्षा 9 से 12, कंप्यूटर व विज्ञान लैब, शिशु मंदिर योजना के जनक स्व. कृष्णचन्द्र गांधी जी की डायरी व व्यक्तिगत वस्तुओं का अवलोकन किया गया। छात्र संसद की कार्यप्रणाली भी समझी। कार्यक्रम के संयोजक उप प्रधानाचार्य राजीव पाठक, विनय कुमार, उमेश शर्मा, लोकेश अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, वाटिका प्रभारी रुचिरा वर्मा व चंद्रपाल सिंह रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *