ललितपुर में विश्व हिंदू परिषद ने घंटाघर पर लगाया जाम:मारपीट के मामले में न्याय की मांग, 3 दिन पहले दर्ज हुई थी FIR

ललितपुर में विश्व हिंदू परिषद ने घंटाघर पर लगाया जाम:मारपीट के मामले में न्याय की मांग, 3 दिन पहले दर्ज हुई थी FIR

ललितपुर में बुधवार दोपहर 12 बजे से विश्व हिंदू परिषद के 30 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर जाम लगा दिया। वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। जाम से लोगों को परेशानी हुई। झांसी मंडल के संयोजक विजय बजरंगी ने बताया कि कोतवाली सदर के मोहल्ला रावतयाना के रहने वाले लखन के साथ 24 अक्टूबर रात करीब 8:45 बजे कुछ लोगों ने मारपीट की। उनके घर पर हमला कर गाली-गलौज की गई और लाठी-डंडों से पीटा गया। हमलावरों पर झोपड़ी तोड़ने और परिवार को डराने का भी आरोप है। बीच-बचाव करने आई लखन की पत्नी से भी मारपीट की गई। इस मामले में 25 अक्टूबर को थाना कोतवाली, ललितपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। विश्व हिंदू परिषद ने आशंका जताई है कि पीड़ित परिवार को डराकर घर छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है। संगठन ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाए, न कि किसी धार्मिक पहचान के आधार पर।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *