बदायूं में 5 दारोगा बने इंस्पेक्टर:एसएसपी अंकिता शर्मा ने कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई

बदायूं में 5 दारोगा बने इंस्पेक्टर:एसएसपी अंकिता शर्मा ने कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई

बदायूं में तैनात पांच दारोगाओं को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिली। बुधवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दी। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए दायित्वों को पूरी लगन और निष्ठा से निभाने के निर्देश दिए। यूपीपीसीएल लखनऊ में तैनात पदोन्नति पाने वालों में थाना उघैती के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह, थाना मुजरिया के थानाध्यक्ष नीरज कुमार, थाना उझानी में तैनात कैलाश चंद्र, थाना उसहैत में तैनात अश्वनी कुमार और यूपीपीसीएल लखनऊ में तैनात धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया और अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *