बठिंडा| रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर वृंदावन से बठिंडा पहुंची ट्रेन में एक यात्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा के सदस्य विक्की कुमार मौके पर पहुंचे। उस समय रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान भी स्टेशन पर मौजूद थे। सहारा जन सेवा की टीम ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया, ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके। मृतक की पहचान जयंत सिन्हा पुत्र बंसी सिन्हा निवासी बंगाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जयंत सिन्हा को अमृतसर जाना था, लेकिन बठिंडा पहुंचने पर ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। यात्री की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

