चप्पल बेचने की आड़ में नशीले कैप्सूल की बिक्री का आरोप, बरेह में युवक पकड़ा

चप्पल बेचने की आड़ में नशीले कैप्सूल की बिक्री का आरोप, बरेह में युवक पकड़ा

भास्कर न्यूज | मानसा मानसा जिले के गांव बरेह में चप्पलें बेचने के बहाने आने वाले एक युवक को गांव के युवाओं ने कथित तौर पर नशीले कैप्सूल रखने के आरोप में पकड़ लिया। युवाओं के अनुसार, युवक के पास मौजूद चप्पलों के तीन डिब्बों से कैप्सूल के 16 पत्ते मिले हैं। युवक को पकड़ने के बाद वे उसे मानसा के सिविल अस्पताल में नशे के खिलाफ धरने पर बैठे भाना सिद्धू के पास ले गए। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। गांव बरेह के युवक जग्ग सिंह, कुलविंदर सिंह, उदय सिंह, पंच हरमंदर सिंह और गांव के गणमान्य व्यक्ति बबली सिंह सहित अन्य युवाओं ने बताया कि उक्त युवक सप्ताह में एक बार चप्पलें बेचने के लिए गांव आता था और बस स्टैंड पर खड़ा होता था। उसकी गतिविधियों पर शक होने के बाद युवाओं ने उससे पूछताछ की और चप्पलों के डिब्बों की जांच की। युवाओं का दावा है कि इसी दौरान डिब्बों में से नशीले कैप्सूल मिले। युवाओं ने कहा कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस को ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि गांवों में इस तरह की संदिग्ध गतिविधियां सामने आ रही हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्ती कब की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *