बेगूसराय- 15 साल की दिव्यांग नाबालिग से गैंगरेप:घर से जबरन सुनसान जगह में ले गए; 50m दूर खाली मकान में दरिंदगी; 2 अरेस्ट

बेगूसराय- 15 साल की दिव्यांग नाबालिग से गैंगरेप:घर से जबरन सुनसान जगह में ले गए; 50m दूर खाली मकान में दरिंदगी; 2 अरेस्ट

बेगूसराय में 15 साल की दिव्यांग नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात रतनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता दिल्ली में चाय की दुकान चलाते हैं। वह घर में मां के साथ रहती है। मां किसी काम से बाहर गई थी। रविवार रात करीब 8 बजे पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इस दौरान मोहल्ले के रहने वाले दो आरोपी प्रकाश साह और राकेश साह उसे जबरन उठाकर 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक सुनसान मकान में ले गए। आरोप है कि वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया‌। बच्ची जह रोते हुए बदहवास हालत में लौटी तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल के बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी। दोनों आरोपी की उम्र 40 साल स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों आरोपियों की उम्र करीब 40 साल है और शादीशुदा है। आरोपियों का चट्टी रोड के पास छोटा-मोटा कारोबार और मसाला मिल का काम है। घटना के बाद रात करीब 10 बजे पीड़िता रोते-बिलखते, बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लिया। इस बीच रतनपुर थाना के पास स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों का कहना था कि दोनों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज वहीं, इस संबंध में सदर-वन डीएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रिस्पॉन्स किया और घटना में संलिप्त दो लोगों को पकड़ लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। पॉक्सो एक्ट के तहत SOP का पूरी तरह से पालन करते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है। बेगूसराय में 15 साल की दिव्यांग नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात रतनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता दिल्ली में चाय की दुकान चलाते हैं। वह घर में मां के साथ रहती है। मां किसी काम से बाहर गई थी। रविवार रात करीब 8 बजे पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इस दौरान मोहल्ले के रहने वाले दो आरोपी प्रकाश साह और राकेश साह उसे जबरन उठाकर 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक सुनसान मकान में ले गए। आरोप है कि वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया‌। बच्ची जह रोते हुए बदहवास हालत में लौटी तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल के बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी। दोनों आरोपी की उम्र 40 साल स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों आरोपियों की उम्र करीब 40 साल है और शादीशुदा है। आरोपियों का चट्टी रोड के पास छोटा-मोटा कारोबार और मसाला मिल का काम है। घटना के बाद रात करीब 10 बजे पीड़िता रोते-बिलखते, बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लिया। इस बीच रतनपुर थाना के पास स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों का कहना था कि दोनों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज वहीं, इस संबंध में सदर-वन डीएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रिस्पॉन्स किया और घटना में संलिप्त दो लोगों को पकड़ लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। पॉक्सो एक्ट के तहत SOP का पूरी तरह से पालन करते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *