जहानाबाद के आदर्श नगर मोहल्ले में भोजपुरी कलाकार अभिषेक सिंह के घर पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। अपराधियों ने फायरिंग की और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। अभिषेक सिंह ने बताया कि कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाड़ी तोड़ने लगे। आवाज सुनकर जब वे बाहर निकले, तो हमलावरों ने करीब पांच राउंड गोली चलाई। पुलिस के आने की खबर मिलते ही आरोपी फरार हो गए। मामले की जांच कर रही पुलिस बताया जा रहा है कि अभिषेक सिंह और विक्कू कुमार के बीच गानों को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कर रहे थे। अभिषेक ने इस घटना के लिए विक्कू को जिम्मेदार ठहराया है। नगर थानाध्यक्ष उमेश सिंह ने गोलीबारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। जहानाबाद के आदर्श नगर मोहल्ले में भोजपुरी कलाकार अभिषेक सिंह के घर पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। अपराधियों ने फायरिंग की और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। अभिषेक सिंह ने बताया कि कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाड़ी तोड़ने लगे। आवाज सुनकर जब वे बाहर निकले, तो हमलावरों ने करीब पांच राउंड गोली चलाई। पुलिस के आने की खबर मिलते ही आरोपी फरार हो गए। मामले की जांच कर रही पुलिस बताया जा रहा है कि अभिषेक सिंह और विक्कू कुमार के बीच गानों को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कर रहे थे। अभिषेक ने इस घटना के लिए विक्कू को जिम्मेदार ठहराया है। नगर थानाध्यक्ष उमेश सिंह ने गोलीबारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

