विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मेडिको होम में जागरूकता कार्यक्रम:मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भ्रांतियां दूर करने के लिए हुआ आयोजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मेडिको होम में जागरूकता कार्यक्रम:मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भ्रांतियां दूर करने के लिए हुआ आयोजन

मेरठ के मेडिको होम में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एक निशुल्क जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका मकसद लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समझ बढ़ाना और इससे जुड़ी गलतफहमियों व सामाजिक कलंक को दूर करना था। इस साल की थीम ‘Uved Experiences Heard: Real Voices, Real Change’ थी। कार्यक्रम का मार्गदर्शन मनोचिकित्सक डॉ. राशि अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे पूरे स्वास्थ्य का अहम हिस्सा है। डॉ. अग्रवाल ने लगातार चिंता, उदासी, तनाव या नींद में बदलाव जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि डॉ. मनीषा त्यागी (अध्यक्ष, IMA मेरठ) और डॉ. प्रभात अग्रवाल (वरिष्ठ फिजिशियन) मौजूद रहे। कार्यक्रम में सिर्फ लेक्चर नहीं, बल्कि इंटरैक्टिव गतिविधियों से भी मानसिक स्वास्थ्य समझाया गया। डॉ. राशि अग्रवाल ने OCD पर और मनोवैज्ञानिक किशी राठौर ने क्ले मॉडलिंग के जरिए भावनाओं को व्यक्त करने पर जानकारी दी। क्ले मॉडलिंग के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य की समझ सुश्री किशी राठौर, मनोवैज्ञानिक सुश्री किशी राठौर ने क्ले मॉडलिंग जैसी रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी भावनाओं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अनुभवों को अभिव्यक्त करने का अवसर दिया। गतिविधि के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि रचनात्मक अभिव्यक्ति भी भावनाओं को समझने और व्यक्त करने का प्रभावी माध्यम हो सकती है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकती हैं और सहायता लेना कमजोरी नहीं, बल्कि अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी का संकेत है। परिवार, मित्रों, शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों की संवेदनशील भूमिका मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार में महत्वपूर्ण हो सकती है। डॉ. राशि अग्रवाल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। समाज में ऐसा वातावरण बनाने की आवश्यकता है, जहां व्यक्ति बिना डर और संकोच के अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात कर सके और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ सहायता प्राप्त कर सके। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से “बात करें, समझें और समय पर मदद लें का संदेश दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *