गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रतापगढ़ में वीर सैनिकों का सम्मान:विधायक बोले- सैनिकों का त्याग और साहस देशवासियों के लिए प्रेरणा

गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रतापगढ़ में वीर सैनिकों का सम्मान:विधायक बोले- सैनिकों का त्याग और साहस देशवासियों के लिए प्रेरणा

प्रतापगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत वीर सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चिलबिला स्थित सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य के कैंप कार्यालय में दोपहर करीब 3 बजे हुए कार्यक्रम में देश की सेवा और सुरक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों को सम्मानित किया गया। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने समारोह में मौजूद वीर सैनिकों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया। इसके बाद मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सैनिकों के त्याग, साहस और राष्ट्र सेवा के प्रति कृतज्ञता जताई गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। ‘सैनिकों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता’ विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि देश के वीर सैनिकों का साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सैनिक विषम परिस्थितियों में भी सीमाओं की रक्षा कर देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने से देश के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है। गांधी और शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने की बात विधायक ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का संदेश देकर देश को नई दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा की मिसाल पेश की। दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में कैप्टन प्रमोद पांडेय, कैप्टन आर.एस. शर्मा सहित कई वीर सैनिक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने सैनिकों के सम्मान और राष्ट्र सेवा के प्रति संकल्प दोहराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *