एमडी चोपदार बोले- एकजुट होकर कार्य करें पदाधिकारी-कार्यकर्ता:पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक

एमडी चोपदार बोले- एकजुट होकर कार्य करें पदाधिकारी-कार्यकर्ता:पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक

जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार ने कहा- पंचायतीराज चुनाव में सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ता एकजुट रहें। पूरी ताकत के साथ संगठन के लिए कार्य करें। उन्होंने पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आमजन से संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। चोपदार ने सभी जिलाध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की शुक्रवार को हुई बैठक में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलेवार संगठनात्मक रणनीति एवं कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से आए अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर हाल ही पार्षद चुनाव में जीते अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया। बैठक में पंचायतीराज चुनाव को लेकर जिलेवार फीडबैक, संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *